घनसाली:- सीडीओ ने भिलंगना के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भारत सरकार की विकास योजनाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

रिपोर्ट:- दीपक श्रीयाल घनसाली

घनसाली:- मुख्य विकासअधिकारी टिहरी अभिषेक त्रिपाठी ने भिलंगना प्रखंड के फलेंडा जखन्याली, सेमल्थ आदि गांवों में जाकर भारत सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने कार्यस्थल पर जाकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो को योजनाओं के मुताबिक जरुरी कार्यों को करने के निर्देश दिये।

उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत सरोवर के सौंदर्यकरण के निर्देश दिये।

रविवार को मुख्यविकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने ग्राम पंचयात फलेंडा मे जाकर गाँव की खेती को सरक्षण व बाढ़ से बचाने के लिये भिलंगना नदी के किनारे बांश के पौधों के रोपण करने के निर्देश दिये। सीडीओ ने ग्राम पंचयात जखन्याली में बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण कर कहा कि यंहा पर भविष्य मे पर्यटको के आने की अपार संभावना है।

उसके लिये उन्होंने सरोवर की सुरक्षा हेतु चारों और बांश का पौधा रोपण व सुरक्षा दिवार निर्माण करवाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिये।

मुख्यविकास अधिकारी ने कहा की अमृत सरोवर के रखरखाव व सौंदर्यकारण का कार्य मनरेगा योजना के तहत किया जायेगा साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटको के लिये शौचालय व महिला यात्रियों के लिए चेंजिग रूम बनवाने के निर्देश डीडीओ व बीडीओ को दिये।

उन्होंने कहा कि सरोवर परिधि के आस पास बंजर पड़ी जमीन पर बागवानी कर अच्छा आर्थिकी का जरिया बनाया जा सकता है जिससे ग्राम पंचायत की इनकम भी होगी और खेत बंजर होने से भी बच सकेंगे।
एसडीओ ने सेमल्थ के रुयिंश तोक मे जाकर मुकुंद गार्डन का अवलोकन करते हुये कहा की ग्रामीण अगर इसी तरह प्रयास करें तो पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र को फल पट्टी के रूप मे विकसित किया जायेगा।

इस मोके पर जिला विकास अधिकारी मुहम्मद असलम, जिला परियोजना अधिकारी विवेक उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, ग्राम विकास अधिकारी विनोद चमोली, मनरेगा जेई शिव प्रसाद जोशी, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, शांति प्रसाद गैरोला अमन दीप, दीपक आदि लोग मौजूद थे।