कबड्डी के दीवानों के लिए बड़ी खबर! घनसाली में दो दिवसीय टूर्नामेंट, प्रथम पुरस्कार ₹6,100।
घनसाली में 14 व 15 नवंबर को होगा कबड्डी टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे ₹6,100
घनसाली (टिहरी गढ़वाल):- युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से घनसाली में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को श्रीराम होटल, घनसाली में आयोजित होगी।
आयोजक दीपक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 85 किलोग्राम तक वजन वाले बालक खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
टूर्नामेंट का शुभारंभ दोनों दिन सुबह 9:30 बजे से होगा। प्रतियोगिता नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जाएगी।
टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹6,100 नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹3,100 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क ₹900 निर्धारित किया गया है, जबकि री-एंट्री के लिए ₹500 शुल्क रखा गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के वजन में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और सभी मुकाबले निर्धारित नॉकआउट नियमों के तहत होंगे।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रेफरी जयवीर रौथाण निर्णायक की भूमिका निभाएंगे, जबकि व्यायाम शिक्षक उपेंद्र मैठाणी का भी सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्य विनय, प्रिंस, समीर एवं साहिल ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

आयोजकों ने बताया कि खेल के दौरान अनुशासन और खेल भावना का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है। रेफरी का निर्णय सर्वमान्य होगा।
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
6399479522, 7017386087, 7817085687, 7983480038
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कबड्डी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

