खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले शिक्षक एवं खेल मार्गदर्शक होंगे सम्मानित।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले शिक्षक एवं खेल मार्गदर्शक होंगे सम्मानित।

भिलंगना/टिहरी गढ़वाल:- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खेल प्रतिभाओं को तैयार करने वाले शिक्षकों एवं खेल मार्गदर्शकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समारोह में विकासखंड भिलंगना के खेल समन्वयक एवं कई छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र मैठाणी, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने वाले दिनेश बिष्ट, राजकमल सागर, सुनील बिष्ट पीएम श्री रा०इंटर कॉलेज चमियाला तथा धोपड़ाधार क्षेत्र के खेल मार्गदर्शकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 


आयोजकों के अनुसार यह सम्मान उन शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी।
क्षेत्रवासियों ने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों एवं खेल मार्गदर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।