शर्मनाक:- भाई ने बनाया बहिन को अपनी हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज, देवभूमि हुई शर्मशार।

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

पौड़ी गढ़वाल(श्रीनगर):- देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही 35 साल का भाई अपनी 19 साल की बहन के साथ घिनौना काम कर रहा था। पीड़िता के चार महीने की गर्भवती होने पर आरोपी के गुहानों से पर्दा उठा।

जानें कैसे एक व्यक्ति ने अपने ही घर में छोटी बहन के साथ ये घिनौना काम किया…

मामला पौड़ी गढ़वाल के गगडवाल्सयू पट्टी का है जहां अपनी ही बहन को गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के पंचकुला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घर में ही अपनी बहन को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, जिससे वो गर्भवती भी हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता उत्तराखंड के पौड़ी जिले की रहने वाली है। पीड़िता बीमार थी, जिसे परिजन अप्रैल में इलाज के लिए चंडीगढ़ लेकर गए थे। चंडीगढ़ में जब डॉक्टरों ने पीड़िता का चेकअप किया तो सब हैरान रह गए। क्योंकि 19 साल की पीड़िता चार महीने की गर्भवती थी।

डॉक्टरों ने जब ये बात पीड़िता के परिजनों को बतायी तो उनके भी पैरे तले की जमीन खिसक गई। परिजनों ने जब पीड़िता से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके ताऊ के बेटा यानी चचेरा भाई ही है। उसी ने घर में पीड़िता की अस्मत लूटी थी और उसी वजह से वो गर्भवती हुई। डर के मारे पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

मामले के सामने आने के बाद परिजनों ने 24 अप्रैल को चंडीगढ़ के ही स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। चंडीगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की और मामले को पौड़ी ट्रांसफर किया। क्योंकि ये मामला राजस्व क्षेत्र में आता था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया।

पौड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हरियाणा के पंचकुला से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 35 साल है, जो रिश्ते में पीड़िता का भाई लगता है। महिला थाना प्रभारी संध्या नेगी ने बताया कि आरोपी गांव में ही युवती के साथ रहता था। तभी उसने पीड़िता के साथ रेप किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।