ब्रेकिंग:- बिहार की मैथिलि ठाकुर ने एक बार फिर से गढ़वाली मांगल गीत गाकर जीता उत्तराखंड का दिल, देखिए वीडियो

उत्तराखंड देश देहरादून लोकसंस्कृति

देहरादून:- बिहार की रहने वाली प्रतिभाशाली युवा गायिका मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया की स्टार हैं। अपनी सुमधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मैथिली ठाकुर सिर्फ हिंदी भजन ही नहीं बल्कि उत्तराखंडी लोकगीत और मांगल गीत गाने के लिए भी मशहूर हैं।
मैथिली ठाकुर के सुरों से सजा गढ़वाली मांगल गीत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग उनकी गायिकी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
मैथिली के इस गाने को अभी तक उनके चैनल पर बेहद पसंद किया गया है। मैथिली पहले भी मांगल गीत गाकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
वीडियो में मैथिली हारमोनियम बजाते हुए मांगलिक गीत को गा रही हैं, साथ में मैथिली के दोनों भाई तबले पर उनका साथ दे रहे है। आमतौर पर मांगल गीतों को उसी भाव से गाना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन मैथिली ने अपनी गायिकी से साबित कर दिया कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती।
मैथिली ठाकुर अभी कॉलेज में हैं। वो संगीत और शिक्षा के बीच तालमेल बनाकर आगे बढ़ रही हैं।
होनहार मैथिली ठाकुर, देश के उस मध्यम वर्ग की नुमाइंदगी करती हैं, जिसमें प्रतिभा तो बहुत है, लेकिन उसे जाहिर करने और प्रसिद्धि पाने के लिए ताउम्र संघर्ष करना होता है। इस मामले में मैथिली खुशनसीब हैं क्योंकि उन्हें पिता के रूप में संगीत के एक बेहतरीन गुरु मिले हैं और सोशल मीडिया के रूप में एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी। एक करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। चलिए अब आपको मैथिली ठाकुर का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है लाखों लोगों की तरह आपको भी ये जरूर पसंद आएगा।
देखिये वीडियो