बड़ी खबर:- अवैध चरस का कारोबार करने वालों के विरुद्द टिहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

टिहरी गढ़वाल:- मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी प्रभारी निरी0/थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कालेज से लगभग 200 मीटर भवान की तरफ अभियुक्त
(1) गौरव गर्ग पुत्र शीशपाल निवासी- सैक्टर 12 हुड्डा कालौनी थाना चांदनीबाग जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष से 1022 ग्राम अवैध चरस व
(2) सिकन्दर पुत्र सतपाल नि0 सैक्टर 11/12 के पास कच्चा मकान थाना किला जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष
से 1025 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष थत्यूड़ शान्ति प्रसाद चमोली
2. उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी धनौल्टी
3- उप निरी0 राहुल थापा
4. है0 का0 119 सूर्या रमोला
5.हे0 का0 77 मुकेश सिलौड़ी
6. का0 314 नरेश तोमर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को SSP टिहरी द्वारा 2500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।