मनवता की मिशाल:- घनसाली में तिनगढ़ गांव के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये म्यार गांव के प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र सिंह नेगी।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली:- समूचा उत्तराखंड इस समय भारी बारिश के चलते तबाही का सामना कर रहा है। जगह जगह भूस्खलन व बादल फटने जैसे खबरें सामने आ रहे है जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों के घर मलबे में तब्दील हो गए। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है।

उत्तराखंड में आई आपदा से निपटने के लिए शासन-प्रशासन भी अपने स्तर से जी-जान से लगातार लगे हुए है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार आपदा प्रभावितों के बीच मे मुस्तैदी से खड़े नजर आ रहे है।

वहीं प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहा एक गांव टिहरी जनपद का तिनगढ़ गांव भी है। जहां विगत 26 जुलाई को गांव के ऊपर खतरनाक लैंडस्लाइड होने से पूरा गांव तबाह हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि व पशुहानि नही हुई।

तिनगढ़ गांव को आपदा से उबारने के लिए शासन प्रशासन व राज्य सरकार के साथ तमाम सामाजिक संगठनों ने आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे है।

इसी क्रम में तिनगढ़ गांव के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए घनसाली के आरगढ़ पट्टी के मूल निवासी प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र सिंह नेगी भी आगे आये है। उन्होंने आपदा प्रभावित तिनगढ़ गांव के लोगों को मदद के हाथ आगे बढ़ाए है। उन्होंने विनयखाल राहत शिविर में ठहरे तिनगढ़ गांव के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतमंद सामान जिनमे कपड़े इत्यादि देकर मदद के हाथ आगे बढ़ाए है।

आपको बता दें कि शनिवार को तिनगढ़ गांव के विनयखाल राहत शिविर में पहुंचे उद्योगपति नरेंद्र सिंह नेगी ने शिविर में ठहरे आपदा प्रभावितो को जरूरत मंद सामान वितरित कर मानवता की मिशाल पेश की है।

आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी हर समय क्षेत्र के हर गरीब व असहाय तबके के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं जैसे ही नरेंद्र सिंह नेगी ने तिनगढ़ की त्रासदी की खबर सुनी तो उन्होंने बिना किसी देरी के स्वयं तिनगढ़ आपदा क्षेत्र पहुंचकर लोगों की मदद की।

वहीं नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आपदा को कोई रोक नहीं सकता लेकिन जो आपदा से प्रभावित हुए हैं हम ऐसे लोगों की मदद तो कर सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि इस आपदा की घड़ी में तिनगढ़ क्षेत्र की मदद के लिए जरूर आगे आएं।

बता दें कोरोनाकाल में भी नरेंद्र सिंह नेगी ने हजारों परिवार को राशन वितरित कर लोगों की भूख मिटाने का काम किया और इस समय सबसे पहले तिनगढ़ पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की और आपदा पीड़ितों के दुःख को कम करने का काम किया।

वहीं राहत शिविर में पहुंचे भिलंगना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार ने उद्योगपति नरेंद्र सिंह नेगी की तारीफ करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा की उन्होंने आपदा की इस घड़ी में आपदा पीड़ितों के ज़ख्मों पर महरम लगाने का कार्य किया और साथ ही पंवार ने कहा कि तोली आपदा में जो दो मां बेटी काल के मुंह समाई यह हृदयविदारक घटना थी हम मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस बंधाते हैं। पंवार ने सरकार से मांग की है कि इन लोगों का शीघ्र विस्थापन किया जाय और जब तक विस्थापन ना हो तब तक उन लोगों को सरकार किराया दे और तिनगढ़ मंदिर के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाय।

वहीं चमियाला नगर पंचायत के निवर्तमान सभासद शिवेंद्र रतूड़ी ने उद्योगपति नरेंद्र सिंह नेगी का तिनगढ़ आपदा पीड़ितों की मदद हेतु आभार जताया और सरकार से मांग की अति शीघ्र इन लोगों का विस्थापन किया जाय जिससे कुछ हद तक आपदा पीड़ितों के जख्मों कम हो सके।