Skip to content
Tuesday, November 17, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

भिलंग के युवाओं की हुंकार—विधायक जी! अब बहाने नहीं, विकास का हिसाब दीजिए।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज
November 17, 2026admin

भिलंग के युवाओं की हुंकार—विधायक जी! अब बहाने नहीं, विकास का हिसाब दीजिए।

जनता के सवालों से बचने के लिए रास्ता बदलने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी, 2027 में जनता वोट से देगी जवाब।

घनसाली/घुत्तू:-
भिलंग क्षेत्र की बदहाल सड़कों, जर्जर शिक्षा व्यवस्था और वर्षों से विकास की बाट जोह रहे गांवों की समस्याओं को लेकर रविवार को मुख्य बाजार घुत्तू में युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल के माध्यम से घनसाली विधायक का ध्यान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए उनसे पांच वर्षों के विकास कार्यों का हिसाब मांगा गया।

जनचौपाल में घुत्तू-घनसाली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति, कंडारगांव विद्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की दुर्दशा और देवंज, महरगांव एवं ग्राम पंचायत लोम सहित ऐसे अनेक गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जहां आज भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत जमोलना, जंदरवाली, चंदला, भाटगांव, वीना एवं मलेथा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए युवाओं ने विकास के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

जनचौपाल के दौरान उस समय स्थिति और चर्चा का विषय बन गई, जब युवाओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह के दूसरे रास्ते से जाने की स्थिति बनी। हालांकि, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं के सवालों के बाद विधायक को वापस घुत्तू आना पड़ा। इसके पश्चात जंगलात चौकी घुत्तू में युवाओं ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को सीधे तौर पर रखा और विकास कार्यों को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

इस दौरान युवाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। जनता के सवालों से बचने के बजाय उन्हें समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता के सवालों से बचने के लिए रास्ते बदले जा सकते हैं, तो वर्ष 2027 में जनता भी अपना राजनीतिक रास्ता बदलने के लिए स्वतंत्र है।

युवाओं ने दो टूक कहा कि यदि क्षेत्र की सड़कों, विद्यालयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भिलंग पट्टी की जनता विधायक का पुरजोर विरोध करेगी। उनका कहना था कि चुनाव के समय गांव-गांव पहुंचकर वोट मांगना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और सवालों का जवाब देना भी है।

युवाओं ने कहा कि भिलंग क्षेत्र की जनता अब खोखले आश्वासनों, अधूरे वादों और विकास के कागजी दावों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। क्षेत्रवासियों को भाषण नहीं, बेहतर सड़कें चाहिए; राजनीतिक वादे नहीं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए और दिखावटी विकास नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्य चाहिए।

जनचौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं युवा

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद कोठियाल, ग्राम प्रधान अक्षित रावत, ग्राम प्रधान सागर भट्ट, सुरजीत चौहान, समन धनाई, सुमित राणा, दीपक पैन्यूली, सूर्य सेमवाल, जयपाल, प्रदीप पल्लू, कपिल, सुरजीत गुसाईं, समन सिंह धनाई, अंकित पंवार, अनूप धनाई, संजय राणा, ध्यान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चड़ोली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लोम तथा दूरस्थ गंगी गांव से सोहन सिंह नत्थी एवं अजय धनाई सहित दर्जनों युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।

युवाओं का स्पष्ट संदेश

विधायक जी! भिलंग की जनता को आपके काफिले की चमक नहीं, गांवों तक पहुंचने वाली सड़क चाहिए। आपके भाषण नहीं, विद्यालयों में बेहतर शिक्षा चाहिए। जनता को आश्वासन नहीं, धरातल पर विकास चाहिए।

लोकतंत्र में जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे उन सवालों का जवाब दें। यदि समय रहते क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपनी आवाज और अपने मताधिकार की ताकत से जवाब देगी।

Tagged "MLA ji! No more excusesgive us an account of development."The youth of Bhilang shout

Post navigation

आंगनबाड़ी बहनों की मांगों पर गंभीर हुए ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, समस्याएं उचित स्तर पर उठाने का दिया आश्वासन।

Related Posts

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की कामना की।

January 23, 2025R.S.POKHRIYAL

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रमुख मार्गों एवं नदी तटों मे चलाया गया सफाई अभियान।

November 9, 2024R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- उपजिलाधिकारी घनसाली ने पदभार संभालते ही किया सीमांत क्षेत्रों का दौरा।

September 16, 2021R.S.POKHRIYAL
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • भिलंग के युवाओं की हुंकार—विधायक जी! अब बहाने नहीं, विकास का हिसाब दीजिए।
  • आंगनबाड़ी बहनों की मांगों पर गंभीर हुए ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, समस्याएं उचित स्तर पर उठाने का दिया आश्वासन।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित- रेखा आर्या।
  • समान नागरिक संहिता से महिला सशक्तिकरण तक, उत्तराखण्ड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के प्रयासों पर की चर्चा।
  • मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।

Latest News

  • भिलंग के युवाओं की हुंकार—विधायक जी! अब बहाने नहीं, विकास का हिसाब दीजिए। November 17, 2026
  • आंगनबाड़ी बहनों की मांगों पर गंभीर हुए ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, समस्याएं उचित स्तर पर उठाने का दिया आश्वासन। November 16, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy