Skip to content
Tuesday, November 17, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

भारत बंद:- घनसाली में निकाली गई रैली, अंबेडकर जन विकास समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज
August 21, 2024R.S.POKHRIYAL

घनसाली:- अंबेडकर जन विकास समिति घनसाली के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद घनसाली शहर के पुराने पेट्रोल पंप दोपहर 2 बजे को सैकड़ों की संख्या में एससी-एसटी समाज के लोग इकट्ठे हुए।

दोपहर 3 बजे से रैली के रूप में घनसाली शहर के पुराने पेट्रोल पंप से घनसाली बाजार, हनुमान मन्दिर होते हुए तहसील घनसाली तक पहुंची। रैली में लोग हाथों में संगठन के झंडे और स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर इकठ्ठा हुए। तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपना ज्ञापन एसडीएम के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा।

अम्बेडकर जन विकास समिति घनसाली के अध्यक्ष शौकीन आर्य ने कहा कि यह रैली भारत बंद के तहत सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ निकाली गई है। सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी आरक्षण को लेकर जो फैसला दिया है। पूरा समाज उसका विरोध करता है।

समिति के उपाध्यक्ष विनोद लाल शाह ने बताया कि भारतीय संविधान की मूल भावना में बदलाव कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए पूरा देश एकजुट है।

समिति के महासचिव बोबी श्रीयाल ने बताया कि भारत बंद के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकाली गई। कहीं किसी तरह की अशांति नहीं फैलाई गई।

इस अवसर पर अंबेडकर जन विकास समिति के पदाधिकारी गण अध्यक्ष शौकीन आर्य, महासचिव बॉबी श्रीयाल, उपाध्यक्ष विनोद लाल शाह, मुख्यसलाहकार आर बी सिंह और महावीर धनियाल, प्रवक्ता महावीर श्रीयाल, कोषाध्यक्ष दीपक शाह, विशिष्ट सदस्य गंगा मंद्रियाल के साथ मंजीत आर्य, भागीरथ प्रकाश, भवानी ढोंडियाल, सुरेश शाह, विनोद तलवान, विनोद शाह पूर्वाल गांव, अरविन्द शाह, साजन शाह, राम लाल निराला, बिशम्बर सौडियाल, गजेंद्र सैलानी, सचिन शाह, अखिलेश भूषण, राहुल कुमार, सुमेश सिंह, सोहन कुमार इत्यादि शुभचिंतक और सामाजिक महानुभावगण उपस्थित थे।

Tagged Ambedkar Jan Vikas Samiti submitted memorandum to the administration.Bharat Bandh:- Rally taken out in Ghansali

Post navigation

ब्रेकिंग:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक देहरादून ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
ऋषिकेश:- नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की त्वरित कार्यवाही से किया गया गड्ढे में गिरी गौमाता का सफल रेस्क्यू।

Related Posts

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी।

February 16, 2025R.S.POKHRIYAL

बिग ब्रेकिंग:- जाखणीधार ब्लॉक में इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण यूनिट का सीडीओ टिहरी व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने किया शुभारंभ।

September 27, 2023R.S.POKHRIYAL

स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश।

December 18, 2025R.S.POKHRIYAL
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
  • बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त।
  • मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
  • मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन।
  • भिलंग के युवाओं की हुंकार—विधायक जी! अब बहाने नहीं, विकास का हिसाब दीजिए।

Latest News

  • 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन। November 17, 2026
  • बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त। November 17, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy