Skip to content
Sunday, October 25, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

38वां राष्ट्रीय खेल : 15 दिसंबर को लॉन्च होंगे लोगो, एंथम और शुभंकर समेत 5 सिंबल

उत्तराखंड खेल देहरादून ब्रेकिंग न्यूज
December 12, 2024December 12, 2024R.S.POKHRIYAL

देहरादून:- आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के पांच सिंबल लोगो, एंथम, शुभंकर, टॉर्च और जर्सी 15 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे । इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगे । गुरुवार को राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी सचिवालय मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गई थी, जहां उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को होने वाले सिंबल लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पीटी उषा को निमंत्रण भी दिया । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी राष्ट्रीय खेलों का लोगो, एंथम, शुभंकर और टॉर्च लॉन्च करेंगे। इसके अलावा इन खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई जर्सी की लॉन्चिंग भी की जाएगी। लॉन्चिंग के बाद टॉर्च को एकता और सामूहिकता के प्रतीक के रूप में पूरे राज्य में घुमाया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के मकसद से कुल 42 कैंप चल रहे हैं जिनमें 1260 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से न सिर्फ दूसरे राज्यों से अच्छे कोचों को बुलाया गया है बल्कि कुछ कोचों को विदेशों से भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा भी मौजूद रहे।

परंपरागत खेलों को मेडल गेम्स में लाने के लिए पीटी उषा से वार्ता

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के परंपरागत खेलों योग, मलखंब, राफ्टिंग, कलारीपट्टू आदि को कोर इवेंट के रूप में राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने के मुद्दे पर बुधवार रात को उनकी भारतीय खेल संघ अध्यक्ष पीटी उषा से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि संघ अध्यक्ष पीटी उषा ने इस पर सकारात्मक रवैया दिखाया है और संभावत: 15 दिसंबर को सिंबल लॉन्चिंग होने से पहले इस पर फैसला भी हो जाएगा

जहां इवेंट वही ट्रेनिंग लेंगे प्रदेश के खिलाड़ी

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों का इन खेलों में प्रदर्शन बेहतर से बेहतर हो सके इसके लिए यह कोशिश की जा रही है कि जिन स्थानों पर जो इवेंट होने हैं उनके खिलाड़ियों को उन्हीं स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जाए । ताकि वह खेल स्थल के वातावरण से पूरी तरह परिचित हो सके । उन्होंने कहा कि वह खुद खेल प्रशिक्षण शिविरों का लगातार निरीक्षण करके खिलाड़ियों से बातचीत कर रही है, ताकि उन्हें सारी सुविधाएं मिल सकें।

खिलाड़ियों से पूछा और क्या चाहिए बताओ

खेल मंत्री रेखा आर्या में गुरुवार को बास्केटबॉल और लाॅनबॉल शिविरों का निरीक्षण भी किया । राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बास्केटबॉल प्रशिक्षण सिविर में उन्होंने पहले ही प्रयास में बाॅल पाॅड कर खिलाड़ियों की तालियां बटोरी। उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें डाइट में क्या-क्या मिल रहा है, कोच कैसे हैं, ट्रेनिंग अच्छी हो रही है या नहीं । मंत्री ने खिलाड़ियों से एक-एक कर यह भी पूछा कि अगर उन्हें किसी और चीज की आवश्यकता है या कोई कमी महसूस होती है तो उसके बारे में भी बताइए । उन्होंने खिलाड़ियों को नेशनल गेम्स में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित भी किया।

Tagged 38th National Games: 5 symbols including logoanthem and mascot will be launched on December 15

Post navigation

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति, 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो – 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी।
रैन बसेरों तथा अलाव की हो समुचित व्यवस्था: प्रेमचंद

Related Posts

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद मुख्यालयों में “जन सेवा थीम” पर बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों के आयोजन करने के दिए निर्देश।

March 18, 2025R.S.POKHRIYAL

ऋषिकेश पहुंचे विधायक अग्रवाल, कार्यकर्ता हुए भावुक, कहा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अराजकता और प्रदेश का माहौल हो खराब।

March 17, 2025R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बालगंगा रेंज में चलाया गया जागरुकता अभियान।

May 30, 2024May 30, 2024R.S.POKHRIYAL
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार।
  • टिहरी में नशा तस्करों पर सख्ती, एडीएम ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश।
  • जिला पंचायत की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठीं।
  • नशे को ना, जिंदगी को हां, CM धामी ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

Latest News

  • किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार। October 23, 2026
  • टिहरी में नशा तस्करों पर सख्ती, एडीएम ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश। October 23, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy