Skip to content
Monday, September 28, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

वात्सल्य योजना:- मामा और बुआ का स्नेहप्रेम हमेशा बच्चों के साथ:- रेखा आर्य, बुआ ने ऑनलाइन ट्रांसफर की बच्चों के खाते में धनराशि।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज
August 25, 2023R.S.POKHRIYAL

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया PFMS के माध्यम से माह जून में 6172 लाभार्थी एवं जुलाई, 2023 में 6144 लाभार्थियों को कुल रू0 369.48 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जून एवं जुलाई 2023 के लाभार्थियों के खातों में किया धनराशि का किया हस्तांतरण

देहरादून:- आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” के अंतर्गत PFMS के माध्यम से माह जून में 6172 लाभार्थी एवं जुलाई, 2023 में 6144 लाभार्थियों को कुल रू0 369.48 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।बता दे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता/पिता/संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वही माह जून 2023 में 23 एवं जुलाई 2023 में 28 लाभार्थियों को 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने के कारण योजना से विमुक्त किया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नही है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि वह स्वयं एक अभिवावक के रूप में उनके साथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप में उनके साथ खड़े है। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है, साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

इस अवसर पर सचिव हरि चंद सेमवाल ,निदेशक प्रशांत आर्य, मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उपनिदेशक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tagged aunt transferred money online to the children's account.Vatsalya Yojana:- The love and affection of maternal uncle and aunt is always with the children:- Rekha Arya

Post navigation

ब्रेकिंग:- केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार।
ब्रेकिंग: सतपाल महाराज ने किया यहां के डीपीआरओ को निलंबित करने दिए आदेश।

Related Posts

ब्रेकिंग:- दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणपत्र निर्गत किये जाने के लिए तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ।

August 25, 2021R.S.POKHRIYAL

बड़ी खबर:- मंत्री रेखा आर्या की ऐतिहासिक पहल पर लगी मुहर, 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए चयन।

March 4, 2024March 4, 2024R.S.POKHRIYAL

मदद की दरकार:- टिहरी निवासी यशपाल दो दिन से फंसा है दुबई एयरपोर्ट पर, 3 मई को होनी है शादी।

April 28, 2022R.S.POKHRIYAL

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • टिहरी में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, अवैध अफीम-भांग की खेती से मेडिकल स्टोर तक होगी कड़ी निगरानी।
  • टिहरी:- जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतें एवं मांग पत्र प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण।
  • बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
  • सेंदुल गांव में लाखों की चोरी का डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल।
  • हरिद्वार में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, 202 लाभार्थियों को बांटी गईं किट।

Latest News

  • टिहरी में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, अवैध अफीम-भांग की खेती से मेडिकल स्टोर तक होगी कड़ी निगरानी। September 28, 2026
  • टिहरी:- जनता मिलन कार्यक्रम में 42 शिकायतें एवं मांग पत्र प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण। September 28, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy