Skip to content
Monday, October 12, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार
October 12, 2026admin

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण।

आस्था, संस्कृति और आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगा कुंभ का संदेश

गंगा, हर की पैड़ी और सनातन परंपरा के प्रतीकों से सुसज्जित है कुंभ का आधिकारिक लोगो

‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत से गूंजेगा कुंभ के आगमन का संदेश

हरिद्वार:- हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है। हरिद्वार कुंभ का करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत कुंभ की पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ श्रद्धालुओं और आमजन को इससे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लोगो में समाहित हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत

हरिद्वार कुंभ-2027 का आधिकारिक लोगो हरिद्वार की धार्मिक पहचान, गंगा के प्रति श्रद्धा और सनातन परंपरा की विशेषताओं को एक साथ दर्शाता है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की दिव्य छटा को दर्शाया गया है। साथ ही शिव प्रतिमा, साधु-संतों, सनातन परंपरा के प्रतीक त्रिशूल एवं डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी स्थान दिया गया है।

लोगो में समाहित ये प्रतीक हरिद्वार की आध्यात्मिक महत्ता और कुंभ की सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्त करते हैं। इसका उपयोग आयोजन से संबंधित प्रचार सामग्री, प्रकाशनों और डिजिटल मंचों पर किया जा सकेगा। इससे कुंभ की दृश्य पहचान को एकरूपता के साथ प्रस्तुत करने और आयोजन के प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

कुंभ मेला-2027 का लोगो डिजाइन करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा राज्य के युवाओं एवं विद्यार्थियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से 13 श्रेष्ठ एवं मौलिक डिजाइनों पर चयन समिति ने विचारकरने के बाद विकास नगर, जगजीतपुर, हरिद्वार निवासी मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन किया। इसी डिजाइन के आधार पर हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो को अंतिम रूप दिया गया।

आधिकारिक वेबसाइट से कुंभ संबंधी सूचनाओं तक होगी आसान पहुंच

कुंभ मेला-2027 की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं, आगंतुकों और आमजन तक कुंभ से संबंधित प्रामाणिक जानकारियां पहुंचाई जा सकेंगी।

डिजिटल मंच पर सूचनाओं की उपलब्धता से आयोजन संबंधी जानकारी को व्यवस्थित ढंग से प्रसारित करने और देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी कुंभ से जोड़ने में मदद मिलेगी। यह माध्यम कुंभ की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारियों तक लोगों की पहुंच सुगम बनाने के साथ हरिद्वार की धार्मिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने में उपयोगी होगा।

‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत में झलकेगा आस्था और उल्लास

कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक गीत का लोकार्पण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाला यह गीत कुंभ के आगमन की प्रसन्नता, साधु-संतों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था को स्वर देता है।

इस गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने किया है। गीत के माध्यम से कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आयोजन के प्रति सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का उद्देश्य है। धार्मिक आयोजनों में गीत-संगीत जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम रहा है। इस दृष्टि से आधिकारिक गीत कुंभ की परंपरा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

परंपरा की गरिमा के साथ आधुनिक संचार माध्यमों का समन्वय

हरिद्वार कुंभ-2027 उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आधिकारिक लोगो आयोजन को विशिष्ट दृश्य पहचान प्रदान करेगा, वेबसाइट सूचना के डिजिटल प्रसार का माध्यम बनेगी और गीत कुंभ के आगमन से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा। तीनों माध्यमों के समन्वित उपयोग से कुंभ की धार्मिक महत्ता, सांस्कृतिक वैभव और परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सकेगा।

परंपरागत आध्यात्मिक गरिमा के साथ आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग कुंभ के संदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में सहायक होगा। इन माध्यमों से हरिद्वार की धार्मिक पहचान और कुंभ की विशिष्टता को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा सहित मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह सहित मेला एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged the Chief Minister inaugurated the logoThe identity of Haridwar Kumbh-2027 will get a new expansionwebsite and song.

Post navigation

धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बहादुर बच्चों को मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी।

Related Posts

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, जनता दरबार में 75 से अधिक आवेदन पत्र पंजीकृत।

November 3, 2025November 3, 2025R.S.POKHRIYAL

टिहरी:- रेड़ अलर्ट के चलते टिहरी जनपद के समस्त विद्यालयों में कल फिर एक दिन का अवकाश घोषित।

August 12, 2025R.S.POKHRIYAL

दुःखद:- गढ़वाल रायफल में तैनात टिहरी का लाल देश के लिए शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई।

October 8, 2021R.S.POKHRIYAL
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी।
  • हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण।
  • धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बहादुर बच्चों को मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार
  • मोदी के 25 साल पूरे, हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती।
  • उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित अभियान में शिखर पर फहराया गया 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज।

Latest News

  • छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी। October 12, 2026
  • हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण। October 12, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy