टिहरी गढ़वाल नगर निकाय चुनाव परिणाम: तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर BJP की ऐतिहासिक जीत।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। टिहरी गढ़वाल जिले के 10 नगर निकायों के वोटों की गिनती चल रही है।

टिहरी गढ़वाल की चमियाला नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद सिंह राणा की 241 मतों से जीत हो गई है।
वहीं घनसाली नगर पंचायत से भाजपा के आनंद सिंह बिष्ट 322 मतों से विजयी हुए व लंबगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रोशन रांगड़ 453 मतों से विजय हुए।