Skip to content
Thursday, June 11, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

खेल मंत्री रेखा आर्या की आमजन से अपील, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगो,मैस्कॉट और मशाल को डीपी लगा कर राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने। 

उत्तराखंड खेल देहरादून ब्रेकिंग न्यूज
January 18, 2025January 18, 2025R.S.POKHRIYAL

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड की संस्कृति की कलाकृति को आयोजन स्थलों की दीवारों पर उकेरा जा रहा है – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन से देशभर में पेश करेंगे नजीर – रेखा आर्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगो,मैस्कॉट और मशाल को डीपी लगा कर राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने आमजन- रेखा आर्या 

देहरादून:- 38 वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रदेश पूर्ण रूप से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए प्रदेश सरकार और खेल मंत्री रेखा आर्या जोरों शोरों से जुटी हुए हैं । 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देहरादून में किया जाना है जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग और शुभारंभ कार्यक्रम की आयोजक कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों निर्देशित करते हुए कहा था कि 28 जनवरी के शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और यादगार बनाने के लिए रजत जयंती खेल परिसर समेत प्रदेश के सभी आयोजन स्थलों को और उस स्थल को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों से जोड़ने वाले का सड़क मार्गों को सुदृढ़ कर ,शहर के मुख्य स्थलों का भी रंग रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सौंदर्यीकरण में आयोजन स्थलों की दीवारों पर विशेषकर उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाए ताकि दूसरे प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को भी उत्तराखण्ड की सभ्यता और संस्कृति से चिर परिचित होने का अवसर मिले ।

मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों पर शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आयोजन स्थलों के सौंदर्यीकरण और सड़क मार्गों को सुगम करने के लिए निर्देशित किया था जिसपर पर रंग रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही सभी आयोजन स्थलों पर पूर्ण कर लिए जाएँगे ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और अविस्मरणीय बनाने जा रहे हैं जो ना केवल देश के खेल जगत में कोतुहल पैदा करेगा बल्कि भविष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी नजीर और प्रेरणा बनेगा ।

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की जनता से भी अपील करते हुए आम जनमानस को भी इस महाआयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राष्ट्रीय खेलों के लोगो,मशाल ,मैस्कॉट को अपनी डीपी बना कर राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आह्वान किया ।

Tagged mascot and torch as DP on social media platforms.Sports Minister Rekha Arya appeals to the general public to become a part of the National Games by putting the logo

Post navigation

घनसाली:- भतीजे की मेंहदी के दिन उठी ताऊ-ताई की अर्थी, अंगीठी के धुएं से दम घुटने से दंपती की मौत।
हरिद्वार भाजपा रैली में घायल महिला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

Related Posts

ब्रेकिंग:- टिहरी के इस विद्यालय को मिला स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता 2021-22 में राज्य स्तर पर स्वच्छता पुरुस्कार।

August 2, 2022August 2, 2022R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ।

April 8, 2022R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची महिला किसानों के बीच,कड़ी धूप में काटे महिलाओं के साथ गेंहू।

April 27, 2022R.S.POKHRIYAL

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • नगर पंचायत घनसाली की वार्षिक बोर्ड बैठक सम्पन्न, ₹5.11 करोड़ का वार्षिक बजट पारित।
  • जम्मू-कश्मीर से दुःखद खबर: घनसाली का 21 वर्षीय जवान रोहित रावत देश सेवा में शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।
  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
  • काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।
  • 15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस।

Latest News

  • नगर पंचायत घनसाली की वार्षिक बोर्ड बैठक सम्पन्न, ₹5.11 करोड़ का वार्षिक बजट पारित। June 11, 2026
  • जम्मू-कश्मीर से दुःखद खबर: घनसाली का 21 वर्षीय जवान रोहित रावत देश सेवा में शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर। June 11, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy