दुःखद:- सेंदुल-पटुड़गांव मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली:- टिहरी जनपद में भिलंगना विकासखंड के सेंदुल-पटुड़गांव मोटमार्ग पर अभी-अभी कोठियाडा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत की सूचना है।

बताया जा रहा है, सभी लोग नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले हैं। पांचों लोग भिलंगना विकासखंड के मैयकोट राजगांव में अपनी रिस्तेदारी में हुई किसी परिजन की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गये थे। मैयकोट राजगांव से होल्टा वापस लौटने के दौरान उनकी कार कोठियाडा के पास अनियत्रिंत होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में एक पुरुष सहित चार महिलाओं की मौत की सूचना है।

वहीं मौके पर पहुंची घनसाली तहसील प्रशासन , थाना घनसाली पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस सेवा और एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों की मदद से मृतकों को गहरी खाई से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

सड़क दुर्घटना में मृतकों के नाम सभी निवासी- होल्टा, नैलचामी

1- गब्बर सिंह पुत्र थेपड सिंह 61 वर्ष

2-बबली देवी w/o गब्बर सिंह 58 वर्ष

3- तुलसी w/o भगवान सिंह 62 वर्ष

4- सोना देवी w/o सरोप सिंह 56 वर्ष

5- उर्मिला देवी w/o राय सिंह 54 वर्ष

सभी मृतक महिलाएं आपस मे सगी जेठानी देवरानी थीं।