घनसाली:-बीजेपी की मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज राजनीति

दीपक श्रीयाल घनसाली

घनसाली:- भारतीय जनता पार्टी हुलानाखाल मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह सजवाण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। जिसमे पार्टी की एकता और अखंडता पर विशेष जोर दिया गया साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी का भी आह्वान किया गया।
आज शुक्रवार को भाजपा हुलानाखाल मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल प्रभारी भान सिंह नेगी ने बैठक में कार्यसमिति का कार्यवृत पढ़ा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का भी आह्वान किया गया। जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। जिसकी बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की एकता और अखंडता एवं सबका साथ सबका विकास की अवधारणा से जनता को ओत प्रोत करने का आह्वान किया है। जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, राज्य मंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद सिंह रावत ने कहा कि हमारे देश कुछ देश विरोधी ताकतें देश मे अस्थिरता फैलाने का कार्य कर रहे है जिसको रोकने के लिए हमे देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करना होगा उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के लोगों को जो सम्मान विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने दिया वह सम्मान आज तक किसी ने नही दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडल महामंत्री विजयराम भट्ट, दिनेश गुसाईं, कुशाल रावत, पुष्पा सेमवाल,ओमप्रकाश भुजवान, दर्शनलाल आर्य, अबतार सिंह चौधरी, फते सिंह राणा, करण घणाता, लालसिंह नेगी, परमवीर सिंह पंवार, बुद्धिराम नौटियाल, दरमियान रावत, आनंद नेगी,राजेन्द्र थपलियाल,मनोज आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।