घनसाली:- भिलंगना के जंगलों में नहीं थम रहीं वनाग्नि की घटनाएं, आग बुझाने में जुटे वनकर्मी।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली:- सरांसगांव और चाकूरसेरा के जंगल बुधवार को धधक उठे। जंगलों से उठे धुएं से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। क्षेत्र के सिविल क्षेत्र से फैली आग रिजर्व वन क्षेत्र में फैल गई। जिसे वन विभाग के कर्मचारी व फायर फाईटर लगातार बुझाने में जुटे हैं।

भिलंगना ब्लॉक के जंगलों की आग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को किसी तरह से आग पर काबू पाया लेकिन बुधवार को फिर आग लग गई। वन दरोगा धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।

रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आग लगाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

इन नंबरों पर करें शिकायत
18001804141, 01352744559 पर काल कर कोई भी विभाग को जंगल की आग की सूचना दे सकता है। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना के बारे में जानकारी दी जा सकती है।