आस्था:- बासर पट्टी के प्रसिद्ध नरसिंह धाम में नरसिंह सहस्रनाम माहयज्ञ का समापन, विप्र मंडली द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

आस्था उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

 

घनसाली/चमियाला:- विधानसभा घनसाली में बासर पट्टी के लस्यालगांव गांव में स्थित प्रसिद्ध नरसिंह धाम मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि हेतु सात दिवसीय नरसिंह सहस्त्रनाम महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसका विधिवत रुप से समापन किया गया।

आपको बता दें कि बासर पट्टी के लस्यालगांव स्थित प्रसिद्ध नरसिंह धाम मंदिर में दिनाँक 14 जुलाई से 20 जुलाई 2022 (सात दिवसीय) नरसिंह सहस्त्रनाम महायज्ञ का समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आस्था के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया एवं भगवान नरसिंह देवता से प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली हेतु कामना की गई।
वहीं यज्ञ समाप्ति पर समस्त पंडितों एवं उपस्थित क्षेत्र वासियों द्वारा चल रहे हरेला पर्व के उपलक्ष में मंदिर परिसर के आसपास अनेक प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें बड़,पीपल,बेलपत्री इत्यादि पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
नरसिंह सहस्त्रनाम महायज्ञ के यज्ञाचार्य अनिल दत्त रतूड़ी, प्रसिद्ध कथा वाचक सूर्यकांत बलूनी, पं0 पितांबर दत्त रतूड़ी, पं0 नित्यानंद मंमगाई,पं0आशीष रतूड़ी आदि पंडितों द्वारा हवन कर आहुति दी गई एवं क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि हेतु भगवान नरसिंह देवता से कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समस्त क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित होकर हवन में शरीक हुए और सात दिवसीय सहस्रनाम महायज्ञ का विधिवत रूप से समापन किया गया।
वहीं सहस्रनाम महायज्ञ में शामिल हुए नगर पंचायत चमियाला के युवा पार्षद शिवेंद्र रतूड़ी ने कहा कि हमारा उत्तराखंड इसलिए देवभूमि के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। क्योंकि यहां के लोग इस प्रकार के धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर और पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी यज्ञ की पूर्णता पर हवन आवश्यक होता है जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आसुरी शक्ति का नाश होता है। पार्षद शिवेंद्र रतूड़ी ने भगवान नरसिंह देवता से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु कामना की।
सहस्रनाम महायज्ञ में उदय नेगी (ग्राम प्रधान कर्णगांव), अजुध्या देवी(अध्यक्ष महिला मंगल दल लस्यालगांव), भगवान सिंह, अजय बिष्ट, मुकेश बिष्ट नवीन रतूड़ी एवं समस्त क्षेत्रवासी व भक्तगण उपस्थित थे।