सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन का मिलन” की तैयारियों पर मंथन, तीन जनपदों में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

उत्तराखंड चमोली ब्रेकिंग न्यूज

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा बैठक।

अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां-रेखा आर्या।

लाभार्थियों से सीधा संवाद कर समस्याओं का करें समाधान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को किया जाएगा सम्मानित- रेखा आर्या।

कर्णप्रयाग (चमोली): प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज सोमवार कों जनपद चमोली के कर्णप्रयाग स्थित ब्लॉक सभागार पहुंची। जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री ने गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली।

इसके पश्चायत मंत्री रेखा आर्या ने “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत मनाए जाने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और पार्टी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में विभागीय अधिकारियो ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की। अधिकारियो द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 1,078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है। कार्यक्रम जिले के समस्त 9 ब्लॉकों में आयोजित होंगे।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियो कों निर्देशित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाना है ऐसे में हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि कार्यक्रम कि सुमुचित व्यवस्था पहले से पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार कि अव्यवस्था ना होने पाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान के तहत लाभार्थियों कों लभान्वित किया जाएगा, साथ है सभी को केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।विभागीय अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए गए की चूंकि हम “पोषण माह ” भी मना रहे है ऐसे में इस दौरान लाभार्थियों कों लाभान्वित करने के साथ उन्हें केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए।

विभागीय मंत्री ने कहा की आंगनबाड़ी बहने हमारी सिर्फ कार्यकृति नही बल्कि विभाग की रीढ़ हैं जो विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहती हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शहर को स्वच्छ बनाएं जाने की कि अपील

स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आज नगर पालिका के सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

साथ ही कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए हम सभी को एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना है । स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के साथ ही नियमित कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ,नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ,नगर उपाध्यक्ष राकेश खंडूरी ,जिला महामंत्री विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला , बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग , चंद्रभान सिंह जीना, अभिजीत कुमार , बीडीओ पवन कंडारी सहित विभागीय अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज जनपद रुद्रप्रयाग पहुंची। जहाँ मंत्री ने विकास भवन सभागार में आगामी 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विभागीय मंत्री ने जनपद के 692 आंगनबाड़ी केंद्रों में ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सर्वांगीण विकास से संबंधित गतिविधियों को कार्यक्रम में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विभागीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था ना हो सभी विभागीय अधिकारी पार्टी पदाधिकारीयों के साथ आपसी तालमेल रखते हुए कार्यक्रम कों संपादित करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पौड़ी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आज सोमवार को श्रीनगर स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीकोट के मुख्य कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय से और अधिक जोड़ना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में अभिभावकों एवं ग्रामीण समुदाय की अधिकतम सहभागिता हो।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, गोद भराई, जन्मोत्सव सहित अन्य केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली जाए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए और प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या बाधा नहीं आनी चाहिए।साथ ही उन्होंने कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों, महिला समूहों एवं ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इनसे लाभान्वित हो सकें।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में खेलकूद, कला, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाए, ताकि उनके कार्यों को प्रोत्साहन मिले। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बाल संरक्षण तथा बाल विकास से संबंधित जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, आवश्यक प्रचार-प्रसार सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां आयोजन से पूर्व पूरी कर ली जाएं।

इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।