ब्रेकिंग:- भाजपा ने की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा, रघुवीर सजवाण बने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

टिहरी गढ़वाल:- उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा ने प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आदेश जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वर्तमान में आखोड़ी सीट से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह सजवाण को टिहरी भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

रघुवीर सजवाण के कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह , जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलापंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार समेत जिलापंचायत सदस्यों ने बधाई और शुभकामना दी है।

टिहरी जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।