Skip to content
Saturday, May 17, 2025
  • Contact Us
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

बड़ी खबर:- टिहरी जनपद के इस बैंक में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, खाते धारकों की गाढ़ी कमाई ले उड़ा कैशियर।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज
September 3, 2022September 3, 2022R.S.POKHRIYAL

टिहरी गढ़वाल:- जनपद के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में 1 करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। खाता धारक दौलत सिंह रावत समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक के ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकाल कर गबन किया है। घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद बैंक का कैशियर दो दिन से लापता है।
जानकारी के मुताबिक मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ग्रामीणों के करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। कई गामीणों की एफडी से धनराशि गायब है और कई ग्रामीणों की एफडी पर कैशियर सोमेश डोभाल ने लोन भी ले रखा है। सांदणा गांव निवासी दौलत सिंह रावत ने बताया कि उनके पिता धूम सिंह रावत के नाम पर 18 लाख रुपए की एफडी थी। इस एफडी पर ही कैशियर सोमेश डोभाल ने खुद 12 लाख रुपए का लोन ले रखा था। ग्रामीण पदम सिंह रावत की तीन लाख की एफडी में रुपए ही नहीं थे और ना ही उन्हें एफडी के कागज दिए गए। इसी तरह भूरी देवी की 16 लाख की एफडी, महावीर की 10 लाख की एफडी, गैणा न्यूली की 4 लाख, बचन सिंह पंवार की तीन लाख और गणेश चमोली की तीस लाख रुपए की एफडी की धनराशि भी गायब है।
वहीं, बैंक उप प्रबंधक संजय उपाध्याय देहरादून से मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जांच के लिए पहुंचे। जांच के पहले दिन में 1 करोड़ 20 लाख का घपला पाया गया है। इसके अलावा अभी भी जांच जारी है।
उप प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारी को दे दी गई है। इनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कैशियर सोमेश डोभाल अभी फरार चल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि पहले दिन की जांच में एक करोड़ 20 लाख से ऊपर का गबन सामने आया है। अभी जांच आगे जारी है धनराशि भी बढ़ सकती है।

Tagged Big news: - Embezzlement of more than one crore rupees in this bank of Tehri districtcashier took away the hard earned money of the account holders.Union Bank of India

Post navigation

टिहरी : भारी वाहनों के लिये बंद हुआ यह मार्ग, इन मार्गों से होगा भारी वाहनों का आवागमन।
वीडियो:- शिष्य और गुरु के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला, कार में लिफ्ट देकर प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत, देखिये वीडियो।

Related Posts

ब्रेकिंग:- 26 वर्ष बाद क्षेत्र भ्रमण और अपनी बाडहाट यात्रा पर निकला बासर पट्टी का प्रसिद्ध मान्दरा क्षेत्रपाल देवता।

January 10, 2022January 10, 2022Devbhumi Emedia

बड़ी खबर:- उत्तराखंड में बीजेपी ने की अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी।

January 20, 2022R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- अभ्यास इंस्टिट्यूट ने कराई स्कॉलरशिप प्रतियोगिता।

September 28, 2021September 28, 2021R.S.POKHRIYAL

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी।
  • दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा।
  • दुःखद:- घनसाली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम।
  • सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती, महीने में तीन दिन माफी चौथी बार होगी कार्रवाई।
  • टिहरी:- डोबरा-चांठी पुल बना चारधाम यात्रियों के आर्कषण का केन्द्र, चारधाम यात्री डोबरा-चांठी पुल में ले रहे हैं सेल्फी का मजा।

Latest News

  • मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ, जल्द तैयार होगी प्रदेश की फ्लावर और हनी पॉलिसी। May 17, 2025
  • दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा। May 17, 2025
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions