Skip to content
Thursday, October 15, 2026
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

बड़ी खबर:- टिहरी जनपद के इस बैंक में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, खाते धारकों की गाढ़ी कमाई ले उड़ा कैशियर।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज
September 3, 2022September 3, 2022R.S.POKHRIYAL

टिहरी गढ़वाल:- जनपद के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में 1 करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का खुलासा हुआ है। खाता धारक दौलत सिंह रावत समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कैशियर सोमेश डोभाल ने बैंक के ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकाल कर गबन किया है। घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद बैंक का कैशियर दो दिन से लापता है।
जानकारी के मुताबिक मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ग्रामीणों के करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। कई गामीणों की एफडी से धनराशि गायब है और कई ग्रामीणों की एफडी पर कैशियर सोमेश डोभाल ने लोन भी ले रखा है। सांदणा गांव निवासी दौलत सिंह रावत ने बताया कि उनके पिता धूम सिंह रावत के नाम पर 18 लाख रुपए की एफडी थी। इस एफडी पर ही कैशियर सोमेश डोभाल ने खुद 12 लाख रुपए का लोन ले रखा था। ग्रामीण पदम सिंह रावत की तीन लाख की एफडी में रुपए ही नहीं थे और ना ही उन्हें एफडी के कागज दिए गए। इसी तरह भूरी देवी की 16 लाख की एफडी, महावीर की 10 लाख की एफडी, गैणा न्यूली की 4 लाख, बचन सिंह पंवार की तीन लाख और गणेश चमोली की तीस लाख रुपए की एफडी की धनराशि भी गायब है।
वहीं, बैंक उप प्रबंधक संजय उपाध्याय देहरादून से मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जांच के लिए पहुंचे। जांच के पहले दिन में 1 करोड़ 20 लाख का घपला पाया गया है। इसके अलावा अभी भी जांच जारी है।
उप प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया है। पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारी को दे दी गई है। इनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कैशियर सोमेश डोभाल अभी फरार चल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि पहले दिन की जांच में एक करोड़ 20 लाख से ऊपर का गबन सामने आया है। अभी जांच आगे जारी है धनराशि भी बढ़ सकती है।

Tagged Big news: - Embezzlement of more than one crore rupees in this bank of Tehri districtcashier took away the hard earned money of the account holders.Union Bank of India

Post navigation

टिहरी : भारी वाहनों के लिये बंद हुआ यह मार्ग, इन मार्गों से होगा भारी वाहनों का आवागमन।
वीडियो:- शिष्य और गुरु के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला, कार में लिफ्ट देकर प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत, देखिये वीडियो।

Related Posts

टिहरी जनपद में पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों हेतु प्राप्त नामांकन में से 404 नामांकन निरस्त।

July 10, 2025R.S.POKHRIYAL

देहरादून:- इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए डीएम का अभिनव प्रयास, बुनियादी ढांचा बढ़ाने का कर रहे निरन्तर प्रयास।

October 3, 2024R.S.POKHRIYAL

ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्य सेवक सदन में 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को किये नियुक्ति पत्र प्रदान।

October 29, 2024R.S.POKHRIYAL
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ।
  • मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित।
  • 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन।
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव।
  • टिहरी :- जिला योजना समिति के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, ‎‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने वितरित किए प्रमाण पत्र ‎

Latest News

  • मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। October 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित। October 15, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Privacy Policy