टिहरी गढ़वाल:- टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ धर पकड़ अभियान जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.10.2021 को थाना देवप्रयाग पुलिस के कर्मचारियों क्रमशः-आरक्षी रविन्द्र,आरक्षी उपेंद्र व महिला आरक्षी किरण द्वारा ग्राम खरसाड़ा से एक महिला को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस को कुल 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (चंडीगढ़ ब्रांड) बरामद हुई।
महिला के विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्ता का विवरणः-
1- बबली देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खरसाड़ा, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल।