भाजपा नेता दिनेश भजनियाल की पहल पर चमियाला में 19 नवंबर को इगास का भव्य आयोजन, क्षेत्रवासियों को न्योता।
चामियाला में 19 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी इगास बग्वाल, सजेगी लोक संस्कृति की महफिल
लोक गायक अनिल दुरियाल एवं मंजीली आर्य देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, म्यूजिक ग्रुप प्रदीप सरियाल की टीम भी रहेगी मौजूद
आयोजक दिनेश भजनियाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की
चामियाला (टिहरी गढ़वाल):- उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 नवंबर को चामियाला स्थित अमन लॉज में इगास बग्वाल के पावन अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक अनिल दुरियाल एवं लोक गायिका मंजीली आर्य अपनी शानदार लोकगीत प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। वहीं म्यूजिक ग्रुप प्रदीप सरियाल की टीम भी अपनी संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाएगी। कार्यक्रम में पहाड़ की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और इगास बग्वाल के महत्व को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक दिनेश भजनियाल हैं, जो पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विकासखंड भिलंगना एवं जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा, टिहरी गढ़वाल हैं।
आयोजक दिनेश भजनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहार हमारी पहचान हैं। इगास बग्वाल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों से 19 नवंबर को अमन लॉज, चामियाला में आयोजित होने वाले इगास बग्वाल के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

