क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री।

अल्मोड़ा उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा।

क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

अतिशीघ्र पहुंचाई जाए पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता राशि-रेखा आर्या

सोमेश्वर / अल्मोड़ा:- आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ उन्होंने बीते रोज अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन होने पर प्रभावित परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनके प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।इस दुःख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वज्रपात को सहने का धैर्य एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही आसपास के प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री भी वितरित की।उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित परिवार तक त्वरित एवं हर संभव शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुँचाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने कहा की संकट की इस भीषण घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी आत्मीयता और मज़बूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान -माल के नुकसान के प्रति गंभीर हैं और सभी अधिकारियो को यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं ऐसे प्रभावित लोगों को जो हर संभव सहायता प्रदान की जानी हैं उसे अविलम्ब देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वडयूड़ा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवेंद्र सिंह नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र भोज जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित बिष्ट जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरीश बिष्ट जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद सिंह नेगी जी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी किसान मोर्चा श्री पप्पू नेगी जी, ग्राम प्रधान महेला श्री हेम जोशी जी, ग्राम प्रधान बेह श्री प्रदीप पालनी जी, ग्राम प्रधान बडगलभट्ट श्री नवीन भट्ट जी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटुली श्री पान सिंह बिष्ट जी, ग्राम प्रधान भाटगाड़ श्री सूरज अलमिया जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हरीश रौतेला जी, श्री शमशेर आर्या जी, श्री पप्पू भोजक जी, श्री ललित तिवारी जी, श्री महेंद्र बिष्ट जी, श्री पूरन फर्तयाल जी, श्री ठाकुर राम जी स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।