हिंदाव पट्टी के पंगरियाणा में समूण फाउंडेशन ने किया स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

हिंदाव पट्टी के पंगरियाणा में समूण फाउंडेशन ने किया स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन।

घनसाली :- महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15वें समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC) का सफल उद्घाटन दिनांक 6 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल, विकासखंड भिलंगना, पट्टी हिंदाव स्थित ग्राम पंचायत पंगरियाणा में संपन्न हुआ।

इस केंद्र का विधिवत शुभारम्भ विक्रम घणाता जिला पंचायत सदस्य, हिंदाव द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में कृष्णा देवी (प्रधान, पंगरियाणा), विनीता देवी (प्रधान, महर गांव मल्ला), पुष्पा देवी (प्रधान, लैनी), कुमारी सचिना जायसवाल (प्रधान, डॉरसील), संदीप आर्य (सामाजिक कार्यकर्ता), केदार सिंह नेगी (पूर्व प्रधान, पंगरियाणा), फते सिंह राणा (अध्यक्ष, संघर्ष समिति ग्यारह गांव) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्था के टिहरी गढ़वाल जिला समन्वयक श्री विक्रम शाह जी तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वावलंबन की ओर एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उल्लेखनीय है कि समूण फाउंडेशन द्वारा अब तक उत्तराखंड के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में 14 समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC), 5 समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (SCTI), 2 समूण एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर (SECC) तथा 1 समूण आदर्श विद्यालय (SAV) की स्थापना सफलतापूर्वक की जा चुकी है । पंगरियाणा में स्थापित यह 15वाँ SSDC सेंटर संस्था की महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समूण फाउंडेशन आने वाले समय में भी इसी उद्देश्य के साथ ग्रामीण हिमालयी क्षेत्रों में ऐसे कई और केंद्र स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँच सके।

संदीप आर्य ने समूण फाउंडेशन के संस्थापक विनोद जेठुडी, समन्वयक विकी शाह, रमेश इन्द्रदत नैथानी आदि लोगों का धन्यवाद किया और कहा इस तरह की पहल सराहनीय है। साथ ही जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता ने आग्रह किया कि फाउन्डेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर की भी इस क्षेत्र में अत्यधिक आवश्यकता हे तो फाउंडेशन अवश्य विचार करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विक्रम घणाता, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम, घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आर्य, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान केदार सिंह नेगी, रघु नेगी, रुकमा देवी, डबल सिंह आदि मौजूद रहे।