मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025:- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन।
देहरादून:- खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्याय पंचायत कालसी के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में दिनांक 26 से 27 तक न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ जिसमें की 14 वर्ग एवं 19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट तथा एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन 26 दिसंबर 2025 को उद्घाटन समारोह में कालसी से मुख्य अतिथि प्रधान कलसी ममता जोशी वार्ड मेंबर शिवानी चौहान एवं वार्ड मेंबर सुमन एवं विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की गरिमामय उपस्थिति से बच्चों व विद्यालय का उत्साह व मनोबल कई गुना बढ़ गया। ग्राम प्रधान तथा वार्ड मेंबर के द्वारा बच्चों को आशीर्वचन तथा सफलता एवं खेल के लिए प्रेरित किया गया वहीं प्रधानाचार्य सचिन असवाल एवं शारीरिक शिक्षिका सुषमा खत्री द्वारा बच्चों को खेलों के शपथ एवं शुभारंभ की घोषणा के साथ खेलों में सफलता एवं आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
सरस्वती पूजन कार्यक्रम से प्रारंभ सरस्वती वंदना स्वागत गीत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के माल्यार्पण बैच अलंकरण शॉल भेट तथा मोमेंटो भेंट के पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रसिद्ध जौनसारी नृत्य एवं हिमाचली नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी एवं मुर्गा झपट तथा एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खो-खो 14 वर्ग में बालिका में राजकीय इंटर कॉलेज कालसी की बालिकाओं ने बाजी मारी। वहीं द्वितीय स्थान कालसी व्यास नहरी टीम ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में वर्ग 14 में एकलव्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राईका कालसी के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 19 वर्ग की कबड्डी में कालसी देउ ने प्रथम तथा राईका कालसी से द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालक एवं बालिका वर्ग 14 में कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही बालक वर्ग में हरिपुर द्वितीय रहा तथा क्लासी बी टीम बालिका वर्ग में दूसरे स्थान में रही ।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुमित 19 वर्ग ने 1500 तथा 3000 की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया दीपिका तोमर 19 वर्ग ने 200 मीटर की दौड़ में प्रथम कृतिका चौहान 14 वर्ग ने गोल फेंक प्रतियोगिता में प्रथम रितिका तोमर 14 वर्ग ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पारितोषिक सर्टिफिकेट एवं मैडल वितरित किए गए।
इस आयोजन को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य सचिन असवाल, उप प्रधानाचार्य मनोज देवशाली विद्यालय से संगीता रयाल, मंजू रावत एवं सुनील नैथनी तथा शारीरिक शिक्षकों में दिनेश चौहान, मोहन, राहुल तोमर, हिमांशु, सुनील, सिद्धांत शाह, सत्येंद्र नेगी, ध्रुव चौहान, राहुल, अंशुल आर्य, अनुश चौहान, साक्षी, कृतिका, सारिका, अंतरा तथा विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सुषमा खत्री इस कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु उपस्थित रहे।
