Skip to content
Thursday, April 30, 2026
  • Contact Us
Dev Bhumi E-Media

Dev Bhumi E-Media

  • देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • खेल
  • जन समस्या
  • मनोरंजन
  • अपराध

बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज
December 13, 2025December 13, 2025R.S.POKHRIYAL

बालगंगा महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

घनसाली:- दिनांक 11 दिसंबर को विकासखंड भिलंगना की बीडीसी बैठक में पहुंची टिहरी जिलाधिकारी को NSUI छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के पूर्व महासचिव नरेंद्र रावत, प्रदीप पल्लू ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन में कहा कि भिलंगना क्षेत्र बहुत बड़ा होने के साथ ही विकट भौगोलिक परिस्थितयां है जिससे यह क्षेत्र विकास में बहुत पिछड़ा है। आज आधुनिक युग सूचना तकनीक का है, लेकिन ब्लाक मुख्यालय के पास एक मात्र डिग्री कॉलेज सेंदुल में जो आज तक संचार सुविधा से नही जुड़ पाया है जिससे यहां के छात्र आज भी संचार नेटवर्क से जुड़ने के लिए तरस रहे है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में टीएचडीसी द्वारा आधा अधूरा भवन का निर्माण करवाया गया है जिससे छात्र छात्राओ को भवन का लाभ नही मिल पा रहा है। साथ ही श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय द्वारा छात्रों को लगातार लापरवाही बरती जा रही है और बच्चों की बैक आ रही है जिससे अधिकतर छात्राएं कॉलेज छोड़ने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने बालगंगा महाविद्यालय का प्रान्तीयकरण करने की मांग भी की है।

छात्र नेताओं की मुख्य मांग:-

1- बालगंगा महाविद्यालय सेन्दुल केमर घनसाली टिहरी/व ग्राम पंचायत सेंदुल केमरा में विगत वर्षों से संचार व्यवस्था मोबाइल नेटवर्क से जूझ रहें छात्र-छात्राओं और ग्रमीणों को नेटवर्क उपलब्ध करवाया जाए।

2- महाविद्यालय में रुकी हुई THDC बिल्डिंग का रुका हुआ भवन निर्माण कार्य जंहा तीन मंजिल भवन बनना था वंही 1 मंजिल भवन पर ही रोक लगी है जंहा BA BSC MA MSC क्लासों को सुचारू करवाना था, जिस हेतु छात्र-छात्राओं को देहरादून की और पलायन करना पड़ रहा है।

3- श्रीदेव सुमन विश्वविद्याल द्वारा लगातार हो रही छात्र छात्राएं के साथ लापरवाही लगातार छात्र छात्राओं की परीक्षाओं में BACK आना जंहा छात्र छात्राएं कॉलेज छोड़ने पर मजबूर होते है यह महाविद्यालय विधासभा का एकमात्र महाविद्यालय है जंहा 186 ग्रामसभा के छात्र छात्राएं सुनहरा भविष्य तय करने आते है परंतु विश्वविद्यालय द्वारा उनका परिमाण अप्रत्यक्ष दिया जाता है

4- बालगंगा महाविद्यालय सेन्दुल केमर घनसाली में छात्र-छात्राओं को घनसाली/चमियाला से कॉलेज परिसर तक बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए।

5-घनसाली में उपजिला हस्पताल घोषित हो।

 

Tagged NSUI student leaders submitted a memorandum to the District Magistrate regarding various demands of Balganga College Sendul.

Post navigation

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि को मिली केंद्र की मंजूरी, हल्द्वानी के गोलापार स्थित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी।
टिहरी डीएम का फरमान, शिक्षकों को 08 किमी स्कूल के दायरे में रहने के दिए आदेश।

Related Posts

प्रदेश को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

December 17, 2024R.S.POKHRIYAL

दुःखद:- उत्तराखण्ड में यहां हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में समाया टेम्पो ट्रैवलर,10 लोगों की मौत की खबर, सीएम धामी जताया दुःख।

June 15, 2024R.S.POKHRIYAL

दुःखद:- टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल, क्षेत्र में शोक की लहर।

April 24, 2023R.S.POKHRIYAL

SUBSCRIBE US

 

FOLLOW US

Join WhatsApp group

AUTHOR MESSAGE


देवभूमि Emedia 24×7 एक उत्तराखंड का न्यूज पोर्टल है। यह लोकतांत्रिक/प्रगीतिशील मीडिया की परंपरा की नई कड़ी है जो बिल्कुल नए स्वरूप में जनमुद्दे की खबरों का निष्पक्ष विश्लेषण करेगी । जनता के बीच प्रगीतिशील विचारों, लोकतांत्रिक मूल्य, तार्किक क्षमता का प्रसार करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों की लोगो के बीच गहरी समझ बढ़ाने के लिए देवभूमि Emedia 24×7 पोर्टल प्रयासरत रहेगा। अगर आपके पास भी है कोई खबर तो हमे लिख भेजे।

Web:- www.devbhumiemedia.com
Email-devbhumiemedia1312.@gmail.com
PH. 9927441312

Recent Posts

  • दहेज हत्या के मामले में घनसाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मृतका के पति और ससुर गिरफ्तार।
  • सेंदुल केमरा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की हुई निशुल्क जांच।
  • महिला आक्रोश रैली में पहुंची हजारों की संख्या में मातृशक्ति का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व आभार :रेखा आर्या
  • घनसाली: गौ-सम्मान और सुरक्षा हेतु गौ-भक्तों ने निकाली विशाल संकीर्तन यात्रा।
  • विधायक शक्ति लाल शाह ने चंबा-कोटी मोटर मार्ग दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता ।

Latest News

  • दहेज हत्या के मामले में घनसाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मृतका के पति और ससुर गिरफ्तार। April 30, 2026
  • सेंदुल केमरा में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की हुई निशुल्क जांच। April 29, 2026
© 2021, DevBhumiE-media, News Network, Uttarakhand. | Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
error: Content is protected !!