घनसाली विधानसभा में उक्रांद का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली विधानसभा में उक्रांद का सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता।

 

घनसाली/टिहरी:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज घनसाली में उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती उपस्थिति में चकरेडा वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला प्रतिनिधियों ने यूकेडी की सदस्य ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में क्रमशःअनुज शाह, कमल सिंह नेगी, सुधा शाह, रणवीर सिंह, धर्मवीर शाह , अंकित रावत, पूर्व प्रधान शैलेन्द्र सिंह लिंगवाल, धर्मेंद्र , प्रमीतलाल, विजय लाल, महावीर सिंह, विजेंद्र सिंह, विजय, बर्फेश्वर प्रसाद, गुड्डू सिंह, जय सिंह जुगतवाण, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार सेमवाल, अब्बल सिंह, शंकर सिंह, पंकज सिंह नेगी, संगीता देवी, सूरज देवी, सुलोचना देवी,शीश पाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।

घनसाली के निर्माणाधीन बस अड्डे प्रांगण में चले सदस्यता अभियान कार्यक्रम में दल केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा तुर्क शांति प्रसाद भट्ट, दल के सैन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल कोटनाला, जिला अध्यक्ष डी डी पंत, दल के प्रवक्ता जबर सिंह रावत पावेल, एडवोकेट लोकेंद्र जोशी, पंकज व्यास, उपाध्यक्ष रेखा मियां, सरोजनी बर्थवाल केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, शांति भट्ट उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष DD पंत, उपाध्यक्ष रणवीर नेगी, सुनीता रावत ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द राणा, जयेंद्र अन्थवाल सैन्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष भरत सिंह राणा, पंकज व्यास महामंत्री सैन्य सूबेदार देवेन्द्र उनियाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अनुज शाह के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण करने वाले कई साथियों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद्र राणा, प्यार सिंह पंवार, गणेश भट्ट,सचिन बसन्वाल, नगर रघुवीर सिंह पंवार, दिनेश सेमवाल विकास सेमवाल सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद्र राणा तथा संचालन जय सिंह जुगतवाण ने किया।