धाद के होली मिलन मे होली गीतों के साथ जुडी माल्टा रस की मिठास।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

माल्टा रस के साथ मनाये होली और दे उसके किसानो का साथ

धाद के होली मिलन मे होली गीतों के साथ जुडी माल्टा रस की मिठास।

पहाड़ के माल्टे के पक्ष मे धाद ने होली के साथ शुरू हो रही गर्मियों मे समाज से माल्टा रस अपनाने के लिए अपील की. बुढ़ दादी मिलेट कैफे मे होली मिलन के आयोजन मे होलियारो ने गीतों के साथ माल्टा मोहितो का आनंद भी लिया. आयोजन मे सुशील पुरोहित,शान्ति बिन्जोला,सरिता मैंदोलिया,हेमलता उनियाल,श्रीयांश उनियाल ने गढ़वाल और नीतू फुलेरा और उनके परिजनो ने कुमाऊं की होली के गीतों की प्रस्तुति दी. इस अवसर माल्टा रस  बॉटल का शुभारम्भ भी किया गया.
माल्टा रस के बाबत बोलते हुए धाद के सचिव तन्मय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पहाड़ मे हो बहुतायत मे हो रहे फल माल्टे के पक्ष मे धाद समाज और शासन के ध्यान आकृष्ट करने के लिए अभियान चला रही है. जिसमे इस वर्ष सामाजिक अभियान के रूप मे माल्टा फल को उचित मूल्य दिलवाने के साथ फंची सहकारिता के सहयोग से माल्टा रस को बॉटल के रूप मे भी तैयार किया गया है और आम समाज से होली और आने वाली गर्मियों मे उसे अपनाने की अपील की गयी है.
धाद के उपाध्यक्ष डी सी नौटियाल ने कहा कि धाद ने उत्तराखंड के लोक पर्व को सामाजिक उद्देश्य के साथ जोड़ने की हमेशा पहल की है हरेला, इगास,फूलदेई के साथ  हमने इस बार होली को पहाड़ के फलों के रस के उपयोग से जोड़ने का प्रयास किया है.
इस अवसर पर माल्टा रस का सामूहिक लोकार्पण धाद के सदस्यो,फंची सहकारिता के साकेत रावत, किशन सिंह,उपस्थित होलियारों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, प्रांजल नौटियाल,जन जाग्रति चेतना मंच के अनिरुद्ध डोबरियाल, मेज महाबीर रावत,राजीव पांथरी, किशन सिंह, साकेत रावत, बृज मोहन उनियाल,सुरेंद्र अमोली, मनोहर लाल,
कंचन बुटोला,सुशीला गुसांईं, धर्म सिंह, नरेंद्र नेगी, अनुराधा खंडूरी ने किया.