पिथौरागढ़:- आपसी विवाद में असम में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के एक जवान ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जवान का नाम संजय चंद बताया जा रहा है, जो दो कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था।
देर रात संजय चंद और उनके साथी की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जवान ने अपने साथी पर ही गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जवान का नाम संजय चंद बताया जा रहा है, जो पिथौरागढ़ का रहने वाला है। दोनों जवान असम के तिनसुकिया जिले में तैनात थे।
घटना के बाद सेना के अधिकारियों के द्वारा संजय चंद को प्राथमिक उपचार के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही संजय चंद की मौत हो गई।
उत्तराखंड के रहने वाले संजय चंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से असॉल्ट राइफल और 20 राउंड कारतूस जब्त किए हैं।जवान की मौत की खबर से उनके गांव में गमगीन माहौल है। घर में कोहराम मचा हुआ है। संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए लोगों का घर में तांता लगा हुआ है।
संजय के दो छोटे बच्चे हैं। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ तहसील के अंतर्गत जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित बड़ावे क्षेत्र के तोली गांव निवासी संजय चंद (34 वर्ष) कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। मौत की खबर शनिवार को उनके परिजनों को मिली। संजय मई में अवकाश पूरा कर घर से गए थे। जवान का परिवार गांव में ही रहता है।