देहरादून:- उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं चकराता में कुछ दिन पहले 5 लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गवाईं थी वही आज बुल्हाड़ बायला रोड पर बडा सड़क हादसा हो गया जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गवाईं और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि यह लोग चकराता तहसील के बायला गांव के हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते एसडीएम चकराता पुलिस और एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हो गए है। वहीं रेस्क्यू कार्य आसपास के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहा है। इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
