टिहरी के रोहित भट्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, माउंट एवरेस्ट फतह कर लहराया तिरंगा।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

टिहरी के रोहित भट्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, माउंट एवरेस्ट फतह कर लहराया तिरंगा।

द्रौपदी का डांडा पर्वतारोहियों को दी श्रद्धांजलि ।

टिहरी गढ़वाल:- उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले पर्वतारोही रोहित भट्ट के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रोहित भट्ट ने आज सुबह माउंट एवरेस्ट आरोहण किया है। पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगे को लहराया और इसी के साथ ये पल उनकी जीवन का खास पल बन गया। इस दौरान रोहित ने उनसे बिछुड़ चुके 29 पर्वतारोहियों को भी श्रद्धांजलि दी।

उनके इस सफल आरोहण में उनके साथ शेरपा समेत दो लोग मौजूद थे। वहीं रोहित भट्ट की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले रोहित भट्ट अप्रैल महीने में दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी को फतेह करने के लिए रवाना हुए थे। इस यात्रा के परमिशन मिलने के बाद रोहित काफी खुश नजर आए थे।

पर्वतारोही रोहित भट्ट उत्तरकाशी में 4 अक्टूबर 2022 में द्रौपदी का डांडा 2 में हुए हिमस्खलन में सकुशल बच गए थे। इस एवलॉन्च हादसे में निम के 41 पर्वतारोहियों का दल था। जिसमें 34 प्रशिक्षु, 7 प्रशिक्षक थे और हादसे में 29 की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पर्वतारोही रोहित भट्ट ने कुछ महीने बेड रेस्ट करके फिर से पर्वतारोहण के लिए तैयारी की। जिसके बाद उन्होंने अपनी मंजिल को पाया।

रोहित भट्ट यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह कर चुके हैं। रोहित ने माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा भी फहराया था, जो एक रिकॉर्ड है। यही नहीं, रोहित भट्ट तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी का भी आरोहण कर चुके हैं। रोहित ने इसे तीन दिन (16 घंटे 12 मिनट) में आरोहण करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।