भू-कानून:- भू-कानून को समर्थन हेतु युवा लोकगायक अर्जुन नेगी का “सरकार जी” गाना हुआ रिलीज।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल देहरादून

देहरादून:- उत्तराखंड में भू-कानून की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में आवाज बुलंद होती जा रही है। इस आवाज को और बुलंद करने के लिए उत्तराखंड के लोकगायक भी अब इस कानून को लाने के लिए जनता का सपोर्ट कर रहे हैं। “उत्तराखंड मांगे भू-कानून” ये मुद्दा उत्तराखंड में आने वाले चुनावों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इस जन आंदोलन को राज्य के लगभग हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। भू-कानून का मुद्दा अब आग की चिंगारी बनकर पूरे उत्तराखंड में फैल रहा है। अब हर उत्तराखंडी भू-कानून के समर्थन में जुड़ता जा रहा है। हर दिन समर्थन की मांग बढ़ती जा रही है।  सभी पहाड़ियों व उत्तराखंड वासी की जुबान पर एक ही नारा है कि “उत्तराखंड मांगे भू-कानून”
उत्तराखंड मांगे भू-कानून” के नारे को प्रदेश में और बुलंद किया जा रहा है। इस नारे और मांग के साथ हमारे लोकगायक, कलाकार, सांस्कृतिक प्रेमी भी जुड़ते जा रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तराखंड के युवा लोकगायक ‘अर्जुन सिंह नेगी’ ने भू-कानून लागू करने के समर्थन में एक गीत गया है। जिसको सुनकर प्रदेश में भू-कानून की मांग को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस गीत के गायक एवं रचनाकार अर्जुन सिंह नेगी हैं। संगीत सुरेंद्र कोहली ने दिया है, डीओपी (वीडियो) नवी बर्थवाल और गीत को रिकॉर्ड गोविंद शरण ,दिलीप अंजवाल (शरण रिकॉर्डिंग स्टूडियो) ने किया है। इस गीत के निर्माता ब्रिज पंवार हैं। आप इस गीत को देख व सुन सकते हैं ब्रिज पंवार प्रोडक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैंनल पर।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/PpsfPi9ZAhc

गायक व रचियता अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि “कलाकार समाज का ही एक अटूट अंग होता है। अपनी कला को समाज हित में प्रयोग करना हर कलाकार का फर्ज है। इसी से प्रेरित होकर और इस जन अभियान को अपना समर्थन देने के लिए मैंने इस गीत की रचना की। सरकार को जनभावनाओं की कद्र कर जल्द ही सख्त भू-कानून लागू करना चाहिए।

देवभूमि emedia की  तरफ से लोकगायक “अर्जुन सिंह नेगी” को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।