अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

अपराध उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

जांच के लिए टीम देहरादून पहुंची, राज्य सरकार ने नौ जनवरी को की थी सिफारिश

देहरादून:- अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी सीबीआई की क्राइम ब्रांच शाखा संख्या दो में दिल्ली में दर्ज की गई है। प्राथमिकी की विवेचना के लिए सीबीआई की स्पेशल टीम देहरादून भी पहुंच गई है।

अब जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ और अन्य पड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि सितंबर 2022 में वनांतरा रिसोर्ट में काम करने वाली पौड़ी निवासी अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पिछले साल 30 मई को जिला न्यायालय ने भाजपा नेता के बेटे रिसोर्ट के मलिक पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में आरोप था कि अंकिता पर इन लोगों ने किसी वीआईपी को विशेष सेवा देने का दबाव बनाया था मगर एसआईटी की जांच में वीआईपी का खुलासा नहीं हुआ था। ऐसे में बार बार वीआईपी के नाम के खुलासे की बात उठती रही।

बीते दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने एक नेता पर आरोप लगाया था कि वो ही वीआईपी थे। विवाद बढ़ा तो इस मामले में दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए। प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीती नौ जनवरी को मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।