घनसाली की बेटी वंदना सुरीरा को मनोविज्ञान में मिली पीएचडी की उपाधि।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली की बेटी वंदना सुरीरा को मनोविज्ञान में मिली पीएचडी की उपाधि।

घनसाली की बेटी के हौसलों ने भरी उड़ान, वंदना सुरीरा को मनोविज्ञान में मिली डॉक्टरेट की उपाधि।

श्रीनगर/घनसाली:- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बारहवें भव्य दीक्षांत समारोह में टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा स्थित गनगर गाँव निवासी वंदना सुरीरा को मनोविज्ञान विषय में डॉक्टरेट (Ph.D) की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण उपाधि उन्हें मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह व विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान प्रो. मंजू पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई।

शिक्षा का सफर: घनसाली से गढ़वाल विश्वविद्यालय तक
डॉ. वंदना सुरीरा की इस सफलता की नींव उनके गृहक्षेत्र घनसाली में ही पड़ी थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा समरफील्ड पब्लिक स्कूल, घनसाली से प्राप्त की। इसके पश्चात हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, नई टिहरी से पूर्ण की। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित डी.ए.वी. पीजी कॉलेज से हासिल की और फिर मनोविज्ञान के प्रति अपनी रुचि को शोध में बदलते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से अपना शोध कार्य (Research) प्रारंभ किया।

पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि

वंदना एक बौद्धिक और सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सुशील देव सुरीरा पेशे से एक जाने-माने अधिवक्ता (एडवोकेट) हैं, वहीं उनके पति प्रशांत जोशी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वंदना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर, पति और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल
वंदना की इस बड़ी उपलब्धि पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, राजीव कंडारी (ब्लॉक प्रमुख भिलंगना), रजनीकांत सुरीरा (पूर्व अध्यक्ष, सहकारी बैंक), आनंद बिष्ट (नगर पंचायत अध्यक्ष, घनसाली), गोविंद सिंह राणा (नगर पंचायत अध्यक्ष, चमियाला), शकर पाल सजवाण, चंद्रकिशोर मैठाणी, कृष्णा गैरोला, पूरब सिंह पंवार, इसके साथ ही डॉ. शिव दयाल जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य, हुकम सिंह रावत, रामानंद जोशी, बालकृष्ण नौटियाल, शिक्षक संघ अध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, एडवोकेट लोकेंद्र जोशी, आनंद व्यास और चंदन सिंह पोखरियाल, अमित जोशी, उदय नेगी व अरुण नौटियाल सहित समस्त परिवारजनों व क्षेत्रवासियों ने हर्ष प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।