दीपक श्रीयाल/घनसाली
घनसाली:- विकासखंड भिलंगना के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। विकासखंड भिलंगना के खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान जखन्याली ऋषिता श्रीयाल के नेतृत्व में सभी ग्रामीण महिला, पुरुष व अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत जखन्याली में निर्मित प्रधानमंत्री अमृत सरोवर के आस-पास जगहों पर फलदार पौधों का रोपण किया गया।
सोमवार को प्रदेश भर में मनाए जा रहे उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला कार्यक्रम के तहत विकासखंड भिलंगना के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा ग्राम प्रधान जखन्याली ऋषिता श्रीयाल के नेतृत्व में हरेला पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कनिष्ठ उप प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल ने कहा कि हरेला पर्व का उद्देश्य सिर्फ धरती पर हरियाली लाना ही नहीं बल्कि यह लगातार हो रहे ग्लोबिंग वार्म के संतुलन को बनाए रखने में भी रामबाण साबित होगा। अत्याधुनिक पेड़ो के कटान से पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है जिसको बचाने के लिए यह भविष्य में एक बहुत बड़ा कदम है।
वहीं ग्राम प्रधान ऋषिता श्रीयाल ने कहा कि हरेला पर्व ही नहीं अन्य समय में भी सभी लोगों को अपने घर व खेतो के किनारों में फलदार व छायादार वृक्षों को लगाना चाहिए जिससे हमें शुद्ध हवा पानी मिल सके।
इस मौके पर सभी मौजूद ग्रामीण व अधिकारियों ने अमृत सरोवर के चारों ओर विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
वहीं लोकपर्व हरेला पर ग्राम पंचायत जखन्याली के प्रकृति प्रेमी रमेश चंद्र को ग्राम प्रधान व कनिष्ठ उप प्रमुख के द्वारा उनके प्रकृति के प्रति किये गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, सहायक खंड विकास अधिकारी डीएस असवाल, मनरेगा उप कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा, अवर अभियंता शिव प्रसाद जोशी, राजस्व उप निरीक्षक अनिल थपलियाल, ग्राम रोजगार सेवक दुर्गेश सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी विनोद चमोली, एडीओ पंचायत शुमित शर्मा, जयवीर सिंह मियां, ममता नौटियाल, अनीता श्रीयाल, शांति प्रसाद गैरोला, रुकम लाल राही, रमेश चंद्र, दिनेश लाल, बबीता देवी, विजय देवी, सुरमा देवी, सोनम देवी, प्रियंका देवी, कलावती देवी, रतनी देवी, रतनी देवी थापा, कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, कलावती देवी, माडू दास, एनआरएलएम की टीम व ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) से विजयराम, आशीष कोठारी, अमित चौहान, संजय पंवार आदि कई लोग उपस्थित रहें।