“गौ नगर” गनगर में चल रही पांच दिवसीय दिव्य धेनु मानस गौ महिमा कथा का हुआ भव्य समापन।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

“गौ नगर” गनगर में चल रही पांच दिवसीय दिव्य धेनु मानस गौ महिमा कथा का हुआ भव्य समापन।

घनसाली/ टिहरी गढ़वाल:- भिलंगना विकासखंड में गौनगर के नाम से प्रसिद्ध गनगर गांव में विनोद प्रसाद शास्त्री व क्षेत्रीय गौ भक्तों के प्रयासों से विगत 21 जून से चल रही भव्य एवं दिव्य धेनु मानस गौ महिमा कथा का आज विधिवत समापन हो गया है।

आपको बता दें कि गनगर गांव में विगत 21 जून से 25 जून 2025 तक दिव्य धेनु मानस गौ महिमा कथा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय गौ भक्तों ने बढ़-चढ़ कर तन मन धन से सयहोग किया।

बता दें कि गनगर गांव में विनोद जोशी शास्त्री के अथक प्रयासों से गनगर गांव में “स्वधर्म गौ गोपाल सेवाश्रम” की स्थापना की गई जिसमें सड़को व बाजारों में घूम रही निआश्रित गौ वंशो का संरक्षण विगत कई सालों से किया जा रहा है जिसमे वर्तमान में 80 गौ वंश है। जिनका संरक्षण क्षेत्रीय गौ भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है।

वहीं गौ गोपाल सेवाश्रम गनगर में चल रही गौ कथा के समापन के अवसर पर गौ कथा में सैकड़ों श्रद्धालु ने भाग लिया। वहीं समापन अवसर पर कथा में विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध गौ कथाचार्य सीताशरण जी महाराज का सभी गौ भक्तों को सानिध्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने अपने कथन में कहा कि विनोद जोशी शास्त्री जी उनके पूज्य पिताजी गोपालमणि जी धर्म ध्वजवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। गौ नगर गनगर वास्तव में गौ नगर है। यहां के लोग वास्तव में सच्चे गौ भक्त है। वहीं उन्होंने समिति के भक्ति भाव व सेवा की भी प्रशंसा की।

गौ कथा के अंतिम दिवस क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने भी शिरकत कर व्यासपीठ व गौमाताओं का आशीर्वाद लिया।

गौ कथा समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने विधायक शक्तिलाल शाह को गौ सेवाआश्रम गौ नगर गनगर के उत्थान के लिए पंडाल के विकसित करने हेतु भवन निर्माण का निवेदन किया व साथ ही थापली से बहेड़ी तक स्वीकृत ढाई किलोमीटर सड़क को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया। जिस पर विधायक शक्तिलाल शाह द्वारा दोनों मांगो को पूर्ण करने भरोसा दिया गया। विधायक शाह ने कहा कि शीघ्र दोनों मांगों को पूर्ण किया जाएगा।

गौ सेवाश्रम के संस्थापक व कथा वक्ता विनोद जोशी शास्त्री द्वारा गौ कथा में उपस्थित सभी गौ भक्तों को गौ माता को राष्टीय माता बनाने की शपथ भी दिलाई गयी व सभी भक्तों द्वारा भव्य कथा के आयोजन हेतु समिति एवं क्षेत्रवासियों व दान दाताओं का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट , रामानंद जोशी , निवर्तमान प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, हर्षलाल, शास्त्री वासुदेव भट्ट, हर्षमणि मैठाणी, विजय राम जोशी, विजय राम रतूड़ी, सुंदरलाल पेटवाल, राजेंद्र जोशी, प्रभात जोशी, नरसिंह देवता के उपासक प्रवेश जोशी, पुजारी रमेश जोशी सहित अनेकों गौभक्त मातृशक्ति व गणमान्य उपस्थित रहे।