देहरादून:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से पार्टी के सभी सांगठनिक जिलों के ज़िला अध्यक्षों ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्षों द्वारा जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
भाजपा ने अपने 270 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसी क्रम में नीचे तक मजबूत सांगठनिक इकाई गठन के उद्देश्य से अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से संगठन विस्तार का इंतजार कर रहे थे। आज जैसे ही बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की, बीजेपी में सरगर्मी बढ़ गई।
देखिये मंडल अध्यक्ष की पूरी सूची