ब्रेकिंग:- अब उपनल में सिर्फ उत्तराखंड के स्थाई निवासियों का होगा पंजीकरण।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

देहरादून:- उत्तराखंड में अब उपनल में आज से केवल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र धारकों का ही पंजीकरण होगा।
दरअसल सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बारे में विभाग को निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अनियमितताओं की शिकायत के बाद मंत्री ने यह फैसला लिया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया कि 23 सितंबर से उपनल की वेबसाइट पर केवल उत्तराखंड के प्रवासी प्रमाण धारकों का रजिस्ट्रेशन मान्य किया जाएगा। कुछ समय से अनियमितताओं की शिकायतें मंत्री गणेश जोशी के पास आ रही थी जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इस निर्देश का पालन करने को कहा है। आज से उपनल की वेबसाइट में केवल स्थाई निवासियों का ही पंजीकरण किया जाएगा।