ब्रेकिंग:- विधायक विनोद कंडारी की मेहनत लाई रंग, नैखरी में स्टेट यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के लिए जियो हुआ जारी।

उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज शिक्षा

देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी घोषणाओं को लेकर लगातार गंभीर नजर आ रहें हैं। इसी के चलते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नैखुरी डिग्री कॉलेज को श्रीदेव सुमन राज्य विश्वविद्यालय का कैंपस कॉलेज बनाने का आज जिओ जारी कर दिया है। सीएम ने इसकी घोषणा 4 महीने पहले टिहरी में हुए एक कार्य्रकम में की थी।

वहीं, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है कि 4 महीने में मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी हो गई है और नैखुरी डिग्री कॉलेज को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का तीसरा कैंपस बनाया गया है। इससे पहले श्रीदेव सुमन राज्य विश्विद्यालय के गोपेश्वर और ऋषिकेश में कॉलेज कैंपस मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में अब नया कैंपस खुलने से मां चंद्रबदनी क्षेत्र के पास नैखुरी डिग्री कॉलेज को एक नई पहचान मिलेगी और इस क्षेत्र में एक नया आर्थिक इको सिस्टम की संभावना बनेगी।

आपको बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में एडमिशन लेने के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट काफी हाई जाती है, लेकिन अब छात्रों के पास नैखुरी में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय एडमिशन लेने का भी विकल्प मौजूद रहेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के एप्लीकेशन को लेकर के छात्रों की चिंताएं बढ़ी हुई थी। ऐसे में राज्य विश्वविद्यालय द्वारा अपने नए कैंपस खोले जाने को लेकर स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत दी है। इसके अलावा उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के भी पांच नए कैंपस पहाड़ी जनपदों में खोले जा रहे हैं।