प्रतापनगर:- नौवें दिन 26अक्टूबर को प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पट्टी उपली रमोली के सिरवानी, बैल्डोगी, बुडकोट, सेरा, खेतपाल, कुनगाड़ में घर घर जाकर जनता का आशीर्वाद एवं कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा। विभिन्न जगह ग्रामीणों की जनसमस्याओं से अवगत हुए।
सिरवानी, सेरा में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई कि उनके घरों में पानी की किल्लत से बहुत परेशानी है।
विभिन्न जगह ग्रामीणों ने बीजेपी सरकार में तेल, राशन, पेट्रोल डीजल के दामों में आसमान पर पहुंची महंगाई, घर घर तक फैली बेरोजगारी और कार्यप्रणाली में हो रही अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया।
ग्राम बुडकोट में एक परिवार में गंभीर मामला सामने आया जहां पर दो विधवा सास बहू के भवन सम्बन्धी मामला का संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित विभाग को तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
रात्रि में कंडियाल गांव के कुनगड़ में ग्राम उपप्रधान बलदेव सिंह भंडारी पुत्र राम शरण भंडारी जी के गृह निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे आधा दर्जन से अधिक साथियों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए, साथ ही समस्त मातृ शक्ति बुजुर्ग नौजवान कांग्रेसी साथियों से सुखद विचार विमर्श चर्चा हुई। जिसमे पूर्व विधायक नेगी ने निकटवर्ती चुनाव में मजबूती से पार्टी की जीत के कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में शूरवीर चौहान, क्षेत्र पंच सदस्य रोशन नौटियाल, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र पंवार, बलदेव भंडारी, धर्मेन्द्र भंडारी, प्रकाश कंडियाल समेत 100 से उपर ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नौवें दिन के भ्रमण कार्यक्रम के पूर्व विधायक संग ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, न्याय पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ से जोत सिंह नेगी, वरि कांग्रेस नेता धनबीर रावत, जिलाध्यक्ष ओबीसी रविन्द्र पंवार, वि सभा अध्यक्ष सोशल मीडिया मनीष कुकरेती, उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विवेक गुसाईं, जिला सचिव धनवीर रावत , ब्लॉक महामंत्री युद्धवीर सिंह असवाल, शूरवीर सिंह असवाल, प्रमोद नेगी, उप प्रधान बलदेव भंडारी, पम्मी कंडियाल, धर्मेन्द्र भंडारी , क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन नौटियाल, शीशपाल सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।