
टिहरी गढ़वाल:- उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। वहीं टिहरी के देवप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नेशनल हाईवे पर सौड़पानी के पास बोलेरो वाहन और ऑल्टो कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे हादसे में दोनों वाहनों मे सवार 7 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के सौड़पानी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही ऑल्टो कार और वहीं श्रीनगर से ऋषिकेश लौट रहे बोलेरो वाहन संख्या नबर UK 13, TA, 0485 आमने सामने टक्करा गई। जिसमें हादसे में दोनों वाहनों में शामिल 3 महिला सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं देवप्रयाग थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी हासिल कर रही है।