ब्रेकिंग:- अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल।

उत्तराखंड चमोली देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

चमोली:- बुधवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला में एक आल्टो कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें 5 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को 108 मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं। जबकि तीन लोगों पर मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार UK 02 A 7882 देहरादून से बागेश्वर जा रही थी। दोपहर के समय सुनला के पास वह असन्तुलित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरी। जिसमें गोपाल राम पुत्र रतन राम 64 निवासी जखेड़ा बागेश्वर, आनन्द सिंह भंडारी पुत्र दीवान सिंह 62 काफलीग़ैर बागेश्वर, चालक गोकुल सिंह बोरा पुत्र मोहन सिंह बोरा 53 बैड़ी बगड़ झिरोली बागेश्वर, बाला राम पुत्र दीवान राम 54 सिरौली बागेश्वर, गणेश उपाध्याय पुत्र देवी दत्त 45 बांजा खरक टम्टा बागेश्वर घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुँचाया गया।
सीएचसी थराली की चिकित्सक डॉ पूनम टम्टा ने बताया कि घायलों में गणेश उपाध्याय एवं बाला राम के सर पर चोट आई है जिनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं, जबकि अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उपचार के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।