बड़ी खबर:- युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस विभाग में 985 पदों पर भर्ती की तैयारी।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

देहरादून:- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकलने वाली है। जिससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार का अवसर मिले। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही और पदों पर भर्ती निकालने वाला है।
जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत जल्द ही प्रदेश में 900 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब मानचित्रकार के करीब 95 और फॉरेस्ट गार्ड के 890 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। जिस पर इसी महीने अधिसूचना जारी की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से सम्बंधित अपडेट के लिए नियमित अन्तराल में UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट    https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करते रहे और जानकारी देखें।