घनसाली:- क्षेत्रीय गौभक्तों के सहयोग से गौ तीर्थ गौधाम गनगर में होगी 21 जून से भव्य गौकथा का आयोजन।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

क्षेत्रीय गौभक्तों के सहयोग से गौ तीर्थ गौधाम गनगर में होगी 21 जून से भव्य गौकथा का आयोजन।

घनसाली/ चमियाला:- विकासखंड भिलंगना के गनगर केमर में स्थित गौ सेवाश्रम गनगर ने क्षेत्रीय गौभक्तों के सहयोग से 21 जून 2025 से भव्य गौ कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सभी क्षेत्रीय गौभक्त तन मन धन से बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे।

बता दें कि इस कलिकाल में सर्वदेवमयी गौ माता का उत्तराखण्ड जैसी पवित्र “देवभूमि” में भी निरंतर तिरस्कार व हास हो रहा है जो कि सनातन संस्कृति के लिए अत्यन्त ही चिन्ता का विषय है। इसी सनातन की मूलाधार सर्व देवमयी गौ माता के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु स्वधर्म गौ गोपाल सेवाश्रम गनगर विगत आठ वर्षों से असहाय गौवंश की रक्षा व सेवा हेतु प्रयासरत है। जहां पर वर्तमान में भी क्षेत्र के सभी गौ प्रेमी धर्म प्रेमी सज्जनो के सहयोग से 75 गौवंशो का संरक्षण किया जा रहा है।

आपको बता दें कि विकासखंड भिलंगना के गनगर गांव में विगत आठ वर्षो से क्षेत्र के सड़क एवं बाजारों में घूम रही निराश्रित 75 गौवंशों का सरंक्षण विनोद प्रसाद जोशी (शास्त्री) व क्षेत्रीय गौभक्तों के सहयोग से गौ सेवाश्रम में किया जा रहा है।

क्षेत्र के गणमान्यजनों की आम सहमति से यह निर्णय लिया गया कि सभी के सहयोग से इस बार गौधाम में गौ महिमा का गुणगान परम पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री सीता शरण महाराज के सानिध्य में गौधाम के संस्थापक विनोद जोशी (शास्त्री ) के मुखारविन्द से गौ महिमा का वर्णन 21 जून से किया जायेगा। जिसके लिए क्षेत्र के सभी जानमानस को जोड़ा जायेगा।

वहीं इस बार सभी गौ प्रेमी सज्जन, मातृशक्ति, गौ तीर्थ गौ नगर गनगर में गौ कथा के मायम से समस्त क्षेत्र के जनमानस को गौ सेवा से जोडने हेतु संकल्पि है। जिसके फलस्वरूप भव्य गौ कथा का आयोजन दि० 21 जून से 25 जून 2025 तक किया जाना निश्चित हुआ है। जिसके सफल संचालन हेतु विगत 20 मई 2025 प्रथम केदार श्री बिल्वेश्वर धाम में सभी गौ प्रेमी/धर्म प्रेमी सज्जनों/मातृशक्तियों की एक विशाल बैठक आहुत की गई।