उत्तराखंड:-पत्नी ने अपने पति का ब्लेड से काटा गुप्तांग, पति की दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड देहरादून पिथौरागढ़ ब्रेकिंग न्यूज

पिथौरागढ़ जिले में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। महिला ने पति को दी दर्दनाक मौत।

पिथौरागढ़:- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी पति को इतनी दर्दनाक मौत दी है, जिसके बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला पिथौरागढ़ जिले के दिगांस गांव का है। महिला ने 13 फरवरी की रात इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को दिगास गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने अपने पति जितेंद्र राम (38) का गुप्तांग काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गयी। जितेंद्र राम चुनाव प्रचार कर देर रात घर लौटा था। तभी उसका सुनीता देवी से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर सुनीता देवी ने पति जितेंद्र राम का ब्लेट से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट दिया।
सुनीता देवी की बेटी ने मां को ऐसा करते हुए देख लिया था। उसने मामले की जानकारी अपने चाचा को दी। मामला प्रकाश में आने के बाद राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। आरोपी सुनीता का कहना है कि जितेंद्र उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। वारदात वाली रात भी जितेंद्र शराब पीकर घर आया था, तभी उसका झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में ये कदम उठा दिया।
घटना के बाद ग्रामीण जितेंद्र का अंतिम संस्कार करने वाले थे। मगर कानूनी मामला होने के कारण ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।