बड़ी खबर:- भाजपा के दो विधायकों के कॉंग्रेस में शामिल होने की अटकलें हुई तेज,जल्दी हो सकते है कांग्रेस में शामिल।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज

देहरादून:- उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर आपको बता दें कि चुनाव नजदीक आते ही विधायको और नेताओं का एक दूसरे के पाले में जाने का खेल शुरू हो चुका है। इससे पहले भाजपा अब तक तीन विधायको को अपने पाले में कर चुकी है जिसमे से एक कोंग्रेस व दो निर्दलीय शामिल हैं।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि भाजपा से भी कुछ विधायक कोंग्रेस के संपर्क में हैं।
आपको बता दें कि कोंग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी के फेसबुक पेज से एक पोस्ट साझा की गई है जिसमे लिखा है कि मंत्री यशपाल आर्य औऱ उनके पुत्र संजीब आर्य आज दिल्ली में कोंग्रेस में शामिल होंगे।

इस बात को पूर्व सीएम हरीश रावत की बात से भी जोड़कर देखा जा रहा है कि हरीश रावत ने दलित को प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर देखने की चाहत जताई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यशपाल आर्य पुत्र समेत कोंग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि समाज कल्याण मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इसी बीच चर्चा है कि यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।