घनसाली को मिली नई रोडवेज बस सेवा की सौगात, घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दिखाई हरी झंडी।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

घनसाली को मिली नई रोडवेज बस सेवा की सौगात, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून से घुत्तू के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह के प्रयासों से मिली सुविधा

घनसाली (टिहरी गढ़वाल): भिलंगना क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देहरादून से घुत्तू तक नई उत्तराखंड रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बस सेवा के शुरू होने से भिलंगना क्षेत्र के लोगों को देहरादून और घुत्तू के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस बस सेवा को शुरू कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक माननीय शक्ति लाल शाह द्वारा लगातार प्रयास किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनसाली विधायक ने इस जनहित से जुड़े विषय पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को उत्तराखंड सरकार को पत्र प्रेषित किया था। उनके प्रयासों के बाद क्षेत्र को यह नई परिवहन सुविधा मिली है।

बस सेवा की समय-सारणी

– देहरादून से प्रस्थान: प्रातः 8:00 बजे
– घनसाली से घुत्तू के लिए प्रस्थान: अपराह्न 3:00 बजे
– रात्रि विश्राम: घुत्तू
– घुत्तू से वापसी: अगले दिन प्रातः 8:00 बजे

नई बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया।
नई रोडवेज बस सेवा के शुभारंभ को भिलंगना क्षेत्र के परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।