उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों के तबादले, घनसाली SDM भेजे गए चमोली।

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों के तबादले, घनसाली SDM भेजे गए चमोली।

देहरादून:- उत्तराखंड शासन ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक सुधार और कसावट लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, प्रदेश के 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।

इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के विभागों में कटौती की गई है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक सूची में घनसाली के उपजिलाधिकारी (SDM) अलकेश नौडियाल का स्थानांतरण जनपद चमोली के लिए कर दिया गया है। चमोली जैसे सीमांत जनपद में उनकी तैनाती को सामरिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

देखिए पूरी लिस्ट:-